[Hindi] 48 डिग्री तापमान के साथ भीषण लू की गिरफ्त में चंद्रपुर, 2 जून के बाद राहत की उम्मीद

May 30, 2019 1:02 PM|

Chandrapur Heat wave

महाराष्ट्र के अधिकांश भागों, खासकर विदर्भ के इलाके बीते कुछ दिनों से भीषण लू की चपेट में हैं। गर्मी का इतना प्रचंड रूप पहली बार देखने को मिल रहा है। लू से विदर्भ के कई शहर झुलस रहे हैं।

यहां लंबे समय से जारी शुष्क मौसम के कारण इंसान ही नहीं जानवरों के लिए भी काफी मुश्किल भरी स्थिति बनी हुई है। स्काइमेट के मौसम विशेषज्ञों के अनुसारविदर्भ और मराठवाड़ाके भागों में 2 जून से पहले लू से राहत मिलने की कोई उम्मीद नहीं है।

स्काइमेट के मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, महाराष्ट्र में आज यानि 30 मई को बारिश की कोई गतिविधि नहीं होगी औरलू का प्रकोपजारी रहेगा। वहीं मराठवाड़ा और विदर्भ के इलाके 2 जून तक लू की गिरफ्त में रहेंगे।

.

महाराष्ट्र में बीते कुछ दिनों से पारा लगातार बढ़ रहा है। बुधवार 29 मई को,चंद्रपुर में अधिकतम तापमान48 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया और यह विश्व का चौथा सबसे गर्म शहर रहा। इसके अलावाब्रह्मपुरीमें भी तापमान 47.5 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं पुणे में पारा 39.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मध्य भारत की बात करें तो बुधवार 29 मई को यह क्षेत्र पृथ्वी के सबसे गर्म क्षेत्रों में से एक रहा। वहीं एल डोराडो वेबसाइट द्वारा विश्व के सबसे गर्म 15 शहरों की सूची में से 7 शहर मध्य भारत के थे।

मैदानी भागों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस पहुँचने के बाद लू की स्थिति बनती है। तटीय भागों पर यह सीमा 37 डिग्री तथा पहाड़ी इलाकों में तापमान 30 डिग्री सेल्सियस पहुंचने के बाद लू की स्थिति बनती है।

Also Read In English: AT 48℃, SEVERE HEAT WAVE GRIPS CHANDRAPUR IN VIDARBHA, NO RELIEF UNTIL JUNE 2

मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, महाराष्ट्र में तापमान सामान्य से 4 से 5 डिग्री सेल्सियस ऊपर बना हुआ है।

Image Credit: The Weather Channel

कृपया ध्यान दें: स्काइमेट की वेबसाइट पर उपलब्ध किसी भी सूचना या लेख को प्रसारित या प्रकाशित करने पर साभार: skymetweather.com अवश्य लिखें ।