Skymet weather

[Hindi] गुजरात में उत्तर भारत के पहाड़ों से पहुंची बर्फीली हवाओं के चलते तापमान में भारी गिरावट, कई इलाकों पर शीतलहर का शिकंजा

December 29, 2020 8:30 AM |
Gujarat winters

गुजरात में इस सीजन में पहली बार अधिकांश इलाकों में तापमान में व्यापक गिरावट दर्ज की गई है और कई इलाके शीतलहर की चपेट में आ गए हैं। शीतलहर का प्रभाव कच्छ, उत्तरी गुजरात और सौराष्ट्र के अंदरूनी इलाकों में दिखाई दे रहा है। राज्य की राजधानी गांधीनगर में न्यूनतम तापमान 7.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके साथ गांधीनगर मध्य गुजरात का सबसे ठंडा शहर रहा। कच्छ के नलिया में न्यूनतम तापमान 3.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो कि उत्तर भारत के मैदानी शहरों अमृतसर, अंबाला और दिल्ली से भी कम रहा।

बीते 48 घंटों के दौरान गुजरात में न्यूनतम तापमान में 6 से 8 डिग्री सेल्सियस की भारी गिरावट दर्ज की गई है। शीतलहर कर प्रकोप उत्तरी और मध्य गुजरात के साथ-साथ सौराष्ट्र के अंदरूनी इलाकों में भी देखने को मिल रहा है। सौराष्ट्र के तटीय शहरों द्वारका, ओखा, जामनगर और पोरबंदर में भी तापमान में भारी गिरावट आई है। हालांकि इन भागों में गिरावट के बाद भी न्यूनतम तापमान दो अंकों में रहा। दूसरी तरफ सूरत, वलसाड और सिलवासा तथा आसपास के शहरों में रात का तापमान सामान्य से ऊपर 15 डिग्री के आसपास दर्ज किया गया।

Gujarat Cities Temperature

उत्तर भारत के पहाड़ों पर 27 दिसम्बर को हुई अच्छी बर्फबारी और बारिश के बाद उत्तरी हवाएँ राजस्थान को पार करते हुए गुजरात के कच्छ और उत्तरी भागों में पहुँच रही हैं। इन हवाओं का प्रभाव 28 से 30 दिसम्बर के बीच भी बना रहेगा जिससे तापमान में और गिरावट के साथ इस दौरान शीतलहर जारी रहने के आसार हैं। उसके बाद से बर्फीली हवाओं का प्रभाव कम हो जाएगा जिससे कच्छ को छोड़कर बाकी हिस्सों में तापमान बढ़ते हुए जल्द ही दो अंकों में यानि 10 डिग्री सेल्सियस से ऊपर पहुँच जाएगा।

Image credit: socialk

कृपया ध्यान दें: स्काइमेट की वेबसाइट पर उपलब्ध किसी भी सूचना या लेख को प्रसारित या प्रकाशित करने पर साभार: skymetweather.com अवश्य लिखें।






For accurate weather forecast and updates, download Skymet Weather (Android App | iOS App) App.

Other Latest Stories







latest news

Skymet weather

Download the Skymet App

Our app is available for download so give it a try