Skymet weather

[Hindi] मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के कई शहर शीतलहर की गिरफ्त में, 31 दिसम्बर से दोनों राज्यों में वर्षा के आसार

December 30, 2019 3:42 PM |

mp rains (2)

कड़ाके की ठंड का प्रकोप अब उत्तर भारत से आगे मध्य भारत के राज्यों तक पहुँच गया है। मध्य भारत में मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में तापमान में भारी गिरावट आई है जिसके कारण कई शहरों में शीतलहर चल रही है।

स्काइमेट के मौसम विशेषज्ञों के अनुसार पिछले कुछ दिनों से मध्य प्रदेश में कई स्थानों पर न्यूनतम तापमान गिरकर 3 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुँच गया है।

ग्वालियर और दतिया में आज न्यूनतम तापमान 2.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। राज्य के अन्य उत्तरी जिलों में भी जबकि उमरिया और गुना में रात का तापमान 2.4 डिग्री सेल्सियस देखने को मिला जो सामान्य से 3 डिग्री सेल्सियस कम है।

English Version:  Severe cold wave strikes Madhya Pradesh and Chhattisgarh, minimum settles near freezing point

मध्य प्रदेश में न सिर्फ रात के तापमान में भारी गिरावट हुई है, बल्कि राज्य के कई शहरों में दिन का तापमान भी गिर गया है जिससे सीधी, खजुराहो, दतिया, ग्वालियर और सतना जैसे कई स्थानों पर सर्द दिन की स्थिति बनी हुई है।

पश्चिमी हिमालय से उत्तर-पश्चिमी ठंडी हवाओं के चलने से राज्य में भीषण सर्दी का दौर देखने को मिल रहा है।

छत्तीसगढ़ का मौसम

मध्य प्रदेश के पड़ोसी राज्य छत्तीसगढ़ में भी इसी तरह की मौसमी स्थिति बनी हुई है। जहां रात का तापमान कई जगहों पर सामान्य से 3-4 डिग्री कम दर्ज किया जा रहा है।

स्काईमेट के पास उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार अंबिकापुर का न्यूनतम तापमान 5.7 डिग्री सेल्सियस पर दर्ज हुआ, जबकि पेंड्रा रोड में न्यूनतम तापमान 5.7 और दुर्ग में न्यूनतम तापमान 6.8 डिग्री सेल्सियस देखा गया।

मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के लिए मौसम पूर्वानुमान

एक नया पश्चिमी विक्षोभ उत्तर भारत के पहाड़ों पर आ गया है। साथ ही राजस्थान पर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र विकसित हो गया है, जिसके कारण कल यानि 31 दिसंबर से मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में बारिश शुरू होने की संभावना है।

इस दौरान वर्षा की गतिविधियां मध्य प्रदेश के पश्चिमी भागों से शुरू होंगी और धीरे-धीरे पड़ोसी राज्य छत्तीसगढ़ में भी बारिश का मौसम बनेगा। मध्य भारत के इन दोनों राज्यों में 3 जनवरी तक बारिश जारी रहने की संभावना है।

Image credit: DNA India

कृपया ध्यान दें: स्काइमेट की वेबसाइट पर उपलब्ध किसी भी सूचना या लेख को प्रसारित या प्रकाशित करने पर साभार: skymetweather.com अवश्य लिखें।

देश भर के मौसम का हाल जानने के लिए देखें वीडियो:

 

 

 






For accurate weather forecast and updates, download Skymet Weather (Android App | iOS App) App.

Other Latest Stories







latest news

Skymet weather

Download the Skymet App

Our app is available for download so give it a try