Skymet weather

[Hindi] दिल्ली एनसीआर में शीतलहर ने कसा शिकंजा, जल्द राहत नहीं

January 28, 2019 9:30 PM |

Delhi wintersराष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र, दिल्ली एनसीआर में पिछले दो दिनों से न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस के आसपास मँडरा रहा है। जबकी दिल्ली का सामान्य तापमान 8 डिग्री सेल्सियस है।

स्काईमेट वेदर के अनुसार, ऐसे मौसम की स्थिति अगले 48 घंटों तक बने रहने की उम्मीद है।
इसके बाद, एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ है जो 30 जनवरी को उत्तर भारत की पहाड़ियों और मैदानी इलाकों को प्रभावित करेगा। इसके चलते, 29 जनवरी को ही न्यूनतम तापमान में एक डिग्री की गिरावट की संभावना है।

चूंकि, दिल्ली इस मौसम प्रणाली की परिधि में है, 30 जनवरी को बारिश होने की संभावना भी है। आर्द्रता में वृद्धि के साथ, न्यूनतम तापमान में मामूली वृद्धि हो सकती है। कल तक स्पष्ट तस्वीर सामने आ जाएगी।

हालांकि, 30 जनवरी को बादल छाने से इंकार नहीं किया जा सकता है। इस दौरान हवाओं में उलटफेर देखने को मिलेगा। 31 जनवरी को न्यूनतम तापमान 8°C- 9°C के बीच रहने की उम्मीद हैं। अंततः न्यूनतम तापमान बढ़ती प्रवृत्ति की ओर बढ़ेगे और इस प्रकार दिल्ली और इससे सटे फरीदाबाद, गुरुगरम, नोएडा और गाजियाबाद में शीत लहर की स्थिति समाप्त हो जाएगी।

दिल्ली एनसीआर में सर्दियाँ अभी तक

इस बार, दिल्ली में सर्दियां थोड़ी देर से आयीं। दिसंबर के मध्य तक हवा में ठंड महसूस नहीं हुई। हालांकि, 15 दिसंबर से अब तक, राष्ट्रीय राजधानी में थोड़े थोड़े अंतराल पर ठंड एवं शीतलहर देखी गयी।

संक्षेप में, अब तक हमने कड़ाके की ठंड मात्र चार बार देखि है। 20 दिसंबर के बाद से, सामान्य न्यूनतम 7°C-8°C के आसपास होता है, जिसमें न्यूनतम 8°C से शुरू होता है और फिर 7°C तक डुबकी लगाता है। 20 जनवरी तक, न्यूनतम 7 डिग्री सेल्सियस के आस-पास दर्ज किया जाता है, इस प्रकार यह कहना सुरक्षित है कि लगभग एक महीने तक न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस के आसपास ही होता है। फिर, 20 जनवरी के बाद, यह फिर से 8 डिग्री सेल्सियस को छूता है और इसके बाद, महीने के अंत तक, यानी जनवरी में, न्यूनतम 8°C-9°C के आसपास देखा जा सकता है। जबकि, फरवरी के पहले सप्ताह में आमतौर पर न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किया जाता है, इस प्रकार यह दोहरे अंक के निशान को छूता है।

दिल्ली में 20 दिसंबर, 2018 से 1 जनवरी, 2019 तक का पहला शीतलहर का शीतकाल शुरू हुआ, जिसमें इस मौसम का अब तक का सासे कम न्यूनतम तापमान 29 दिसंबर, 2018 को 2.6°C पर देखा गया।

अगला स्पेल 10 जनवरी और 11 जनवरी, 2019 को देखा गया और 16-18 जनवरी के बीच एक और स्पेल आया जहां न्यूनतम तापमान गिर कर लगभग 5°C पर आ गया।
लगभग एक सप्ताह के बाद, पिछले दो दिनों के लिए, न्यूनतम एक बार फिर से नीचे की ओर देखा जा रहा है। 25 जनवरी को 10 डिग्री सेल्सियस के दोहरे अंक से सीधे 6 डिग्री सेल्सियस तक पहुँच किया। यही नहीं, तब से न्यिंतम ताप मन में लगातार गिरावट देखी जा रही है। 27 जनवरी को न्यूनतम तापमान 5.2 ° C पर रेकॉर्ड किया गया, वहीं 28 जनवरी को 5.5°C दर्ज किया गया।

दोनों, दिन और रात के तापमान पिछले तीन दिनों से सामान्य से नीचे हैं। इस सीजन में बड़े पैमाने पर घना कोहरा नहीं देखा गया है। केवल कुछ जगहों में घना कोहरा देखा गया। बड़े पैमाने पर यह कहना सुरक्षित है कि इस बार हवाई, सड़क और रेल यातायात ज्यादा प्रभावित नहीं हुए। स्थानीय मौसम की स्थिति के कारण ही परिवहन के साधन प्रभावित हुए।

Image Credit:en.wikipedia.org

Any information taken from here should be credited to skymetweather.com






For accurate weather forecast and updates, download Skymet Weather (Android App | iOS App) App.

Other Latest Stories







latest news

Skymet weather

Download the Skymet App

Our app is available for download so give it a try