Skymet weather

[Hindi] तूफान महा: गुजरात पर लैंडफॉल की आशंका, पश्चिमी भारत में तेज़ हवाओं के साथ बारिश की आशंका

November 3, 2019 1:58 PM |

अरब सागर में विकसित हुआ चक्रवाती तूफान महा लगातार प्रभावी हो रहा है। तूफान महा इस साल का अरब सागर में बनने वाला चौथा समुद्री तूफान है। इन चारों में दूसरा तूफान वायु गुजरात और इससे सटे पाकिस्तान पर गया था जबकि दो अन्य पश्चिमी दिशा में ओमान, यमन और सोमालिया की तरफ गए थे।

वर्तमान तूफान ‘महा’ भीषण चक्रवात का रूप ले चुका और फिलहाल पश्चिमी तथा उत्तर-पश्चिमी दिशा में बढ़ रहा है। अगले 36 घंटों तक यानि 4 नवंबर की शाम तक भीषण समुद्री तूफान महा इसी दिशा में बना रहेगा लेकिन 4 नवंबर की शाम को इसके दिशा बदलने के संकेत मिलने लगे हैं। दिशा बदलकर उम्मीद है कि यह पूर्वी तथा उत्तर-पूर्वी दिशा में आगे बढ़ेगा।

स्काइमेट के मौसम विशेषज्ञों के अनुसार तूफान महा का लैंडफॉल गुजरात के दक्षिणी भागों पर 7 नवंबर के आसपास हो सकता है। फिलहाल 3 नवंबर को सुबह के समय तक तूफान महा गुजरात के वेरावल से 550 किलोमीटर पश्चिमी और दक्षिण-पश्चिम में जबकि दीव से 580 किलोमीटर पश्चिमी और दक्षिण पश्चिम में है।

English Version: 

अगले 24 घंटों में ही इसके अति भीषण चक्रवात बनने की संभावना है लेकिन उसके बाद जब यह अपनी दिशा में बदलाव करके गुजरात की तरफ बढ़ना शुरू करेगा उसके बाद से यह कमजोर होने लगेगा। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार गुजरात के दक्षिणी भागों से इसके 7 नवंबर को लैंडफॉल करने की संभावना है। जिस समय लैंडफॉल होगा इसकी क्षमता चक्रवाती तूफान की रहेगी क्योंकि हवाओं की रफ्तार 100 किलोमीटर प्रतिघंटे के आसपास रहेगी।

इस तूफान के कारण गुजरात, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और इससे सटे इलाकों पर प्रभावी पड़ेगा। 7 और  8 नवंबर को इन भागों में तेज़ हवाओं के साथ बारिश के आसार हैं। 9 नवंबर को तेज़ी से यह कमजोर हो जाएगा जिसके बाद बारिश अधिकांश भागों में कम हो जाएगी।

कृपया ध्यान दें: स्काइमेट की वेबसाइट पर उपलब्ध किसी भी सूचना या लेख को प्रसारित या प्रकाशित करने पर साभार: skymetweather.com अवश्य लिखें।

 
air quality index app

 






For accurate weather forecast and updates, download Skymet Weather (Android App | iOS App) App.

Other Latest Stories







latest news

Skymet weather

Download the Skymet App

Our app is available for download so give it a try