Skymet weather

[Hindi] चक्रवाती तूफान पोदुल भारत में 1 या 2 सितंबर के आसपास कर सकता है प्रवेश

August 30, 2019 11:24 AM |

Cyclonic storm Padul

Updated on August 30 at 10:15: भारत में चक्रवाती तूफान पोदुल 1 या 2 सितंबर के आसपास कर सकता है प्रवेश

वियतनाम में भारी बारिश और तेज़ हवाओं के संकेत के बाद, चक्रवाती तूफान पोदुल ने पहले ही डिप्रेशन में कमजोर होते हुए देश को पार कर लिया है। यह इस समय लाओस में स्थित है।

अगले 12 घंटों में, तूफान पोदुल थाईलैंड तक फैल जाएगा। पोडुल थाईलैंड में लगभग 48 घंटे बिता सकते हैं इससे पहले कि वह बर्मा को पार कर जाए।

यह तूफान 1 या 2 अगस्त के आसपास फिर से बंगाल की खाड़ी में निम्न दवाब क्षेत्र के रूप में प्रवेश कर सकता है।

Updated on August 29 at 11:30: चक्रवाती तूफान पोदुल भारत को प्रभावित करने से पहले आज चीन से टकराएगा

चक्रवाती तूफान पोदुल के कारण फिलीपींस के उत्तरी भागों में गरज और भीषण हवाओं के बाद, अब आज यानि गुरुवार को यह चीन के दक्षिणी भाग और हैनान के करीब आ सकता है। पोदुल के कारण द्वीप के दक्षिणी हिस्सों में तेज हवाओं के साथ बाढ़ जैसी बारिश की संभावना है।

हैनान में पहले से ही किसी संभावित घटनाओं के लिए अलर्ट जारी कर दिया है और स्थानीय अधिकारियों को भी इससे निपटने के लिए जरूरी सलाह दिया गया है।

ऐसा माना जा रहा है कि, हैनान के करीब से गुजरने के बाद शुक्रवार को चक्रवाती तूफान पोदुल उत्तरी वियतनाम में लैंडफॉल बना सकता है।

हालांकि, जैसे-जैसे चक्रवाती तूफान पोदुल ज़मीनी क्षेत्रों पर पहुंचेगा इसकी क्षमता में कमी आती जाएगी। माना जा रहा है कि बंगाल की खाड़ी में यह डिप्रेशन के रूप में दस्तक दे सकता है। पोदुल को भारतीय मुख्य-भू भाग तक पहुंचने में अभी चार और दिन लग सकते हैं। अंडमान व निकोबार के उत्तरी भागों में पहले से ही भीषण बारिश हो रही है। जैसे-जैसे यह सिस्टम पश्चिमी दिशा में यानि बंगाल की खाड़ी की तरफ आएगा बारिश और बढ़ जाएगी।

भारत के मुख्य भू-भाग को भी इसके प्रभावित करने की संभावना है। लेकिन मुख्य भू-क्षेत्र पर किस क्षमता में पहुंचेगा यह अभी स्पष्ट नहीं है।

Updated On August 28, 02:35 PM: चक्रवाती तूफ़ान पोदुल फिलीपींस को पार कर बढ़ रहा है भारत की ओर, तूफ़ान के रास्ते में आने वाले हर देश में देगा भारी वर्षा

फिलीपींस के तटीय भागों को प्रभावित कर रहा चक्रवाती तूफान पोदुल जल्द ही बंगाल की खाड़ी में पहुंचेगा। उम्मीद है कि भारत के मॉनसून की चाल पर भी इसका कुछ असर दिखेगा।

चक्रवाती तूफ़ान पोदुल अब फिलीपींस को पार करते हुए इस समय दक्षिणी चीन सागर पर पहुँच गया है। यह सिस्टम तूफान के रूप में अपनी तीव्रता को बनाए रखते हुए पश्चिम दिशा की ओर आगे बढ़ रहा है। अभी यह सिस्टम फिलीपींस से 100 किमी पश्चिम दिशा में स्थित है।

फिलीपींस से टकराने से पहले यह सिस्टम देश के पूर्वी भागों में डिप्रेशन के रूप में पहुंचा था।

Podul

चक्रवाती तूफ़ान पोदुल अगले 12 घंटों में और आगे निकल जाएगा। अगले दो दिनों तक यह समुद्र पर बना रहेगा। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, तूफान अपनी क्षमता को बरकरार रखते हुए अगले तीन दिनों में उत्तरी वियतनाम से टकरा सकता है। कमजोर पड़ने से पहले पोदुल हीनान, लाओस, थाईलैंड और बर्मा देश को भी प्रभावित कर सकता है।

मौसम विशेषज्ञों का आंकलन है कि तूफान पोदुल पश्चिम दिशा में बढ़ते हुए बंगाल की खाड़ी में भी आएगा। हालांकि बंगाल की खाड़ी तक पहुंचने में इस सिस्टम को लगभग पांच दिन का समय लग सकता है।

चक्रवाती तूफ़ान पोदुल ने पहले ही फिलीपींस में मौसमी स्थितियों को बिगाड़ दिया है। अब आगे इस तूफ़ान के रास्ते में आने वाले देशों में भी मौसम विशेषज्ञों द्वारा तेज हवाओं और भारी बारिश का पूर्वानुमान लगाया जा रहा है।

Read In English: Cyclonic Storm Podul on its way to affect the Indian Mainland

हालांकि, जैसे-जैसे चक्रवाती तूफान पोदुल ज़मीनी क्षेत्रों पर पहुंचेगा इसकी क्षमता में कमी आती जाएगी। माना जा रहा है कि बंगाल की खाड़ी में यह डिप्रेशन के रूप में दस्तक दे सकता है। अंडमान व निकोबार के उत्तरी भागों में पहले से ही भीषण बारिश हो रही है। जैसे-जैसे यह सिस्टम पश्चिमी दिशा में यानि बंगाल की खाड़ी की तरफ आएगा बारिश और बढ़ जाएगी।

भारत के मुख्य भू-भाग को भी इसके प्रभावित करने की संभावना है। लेकिन मुख्य भू-क्षेत्र पर किस क्षमता में पहुंचेगा यह अभी स्पष्ट नहीं है।

Image credit: Free Press Journal

कृपया ध्यान दें: स्काइमेट की वेबसाइट पर उपलब्ध किसी भी सूचना या लेख को प्रसारित या प्रकाशित करने पर साभार: skymetweather.com अवश्य लिखें।






For accurate weather forecast and updates, download Skymet Weather (Android App | iOS App) App.

Other Latest Stories







latest news

Skymet weather

Download the Skymet App

Our app is available for download so give it a try