Skymet weather

[Hindi] दिल्ली में तापमान में रिकॉर्ड तोड़ गिरावट, 3 नवंबर को सामान्य से 5 डिग्री 10 डिग्री पर पहुंचा रहा पारा

November 4, 2020 8:00 AM |

राजधानी दिल्ली के सफदरजंग में मंगलवार, 3 नवंबर, 2020 को न्यूनतम तापमान गिरते हुए 10 डिग्री सेल्सियस के स्तर पर पहुँच गया। आज फिर से पिछले कुछ दिनों की ही तरह कई दशकों का रिकॉर्ड टूटा है। पिछले तीन दिन से तापमान में गिरावट हो रही है। 1 नवंबर को 11.4 जबकि 2 नवंबर को 10.8 डिग्री तापमान रहा। आज यह नए रिकॉर्ड के स्तर पर पहुँचते हुए 10 डिग्री पर आ गया। पिछले एक दशक में न्यूनतम तापमान में भारी गिरावट हुई है और यह 15 डिग्री से गिरते हुए 10 डिग्री पर पहुंचा है। यह सामान्य से 5 डिग्री कम है।

नवंबर की शुरुआत आमतौर पर 15 डिग्री न्यूनतम तापमान के साथ होती और महीने के आखिर तक पारा गिरते हुए 10-11 डिग्री के स्तर पर पहुंचता है। जबकि पिछले दो दशकों में कई बार ऐसा हुआ है जब नवंबर के आखिर तक दिल्ली में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री के स्तर पर नहीं पहुँच सका। इसमें 2004, 2011, 2015, 2018 और 2019 शामिल हैं। इसके अलावा दो दशकों में कुछ वर्ष ऐसे भी हैं जब न्यूनतम तापमान 25 नवंबर या उसके बाद ही 10 डिग्री के आसपास पहुंचा। इसमें 2000, 2001, 2002, 2006, 2010 और 2016 शामिल हैं। इन वर्षों में न्यूनतम तापमान नवंबर के पहले सप्ताह में 14 से 16 डिग्री के बीच रहा।

पंजाब और हरियाणा समेत दिल्ली-एनसीआर में उत्तर-पश्चिमी दिशा से ठंडी और शुष्क हवाएँ चलेंगी। जिससे आने वाले दिनों में न्यूनतम तापमान सामान्य से 5 डिग्री सेल्सियस कम 10-11 डिग्री सेल्सियस के आसपास ही बना रहेगा। हिमाचल प्रदेश, कश्मीर और लद्दाख के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में कुछ स्थानों पर बर्फबारी दर्ज की गई है। यही नहीं हवा की रफ़्तार भी बढ़कर 15 किलोमीटर प्रति घंटे या उससे भी अधिक हो सकती है। इससे ठंडी का प्रभाव और बढ़ेगा। यह कह सकते हैं कि यह सप्ताह रिकॉर्ड बनाता रहेगा।

Image credit: Delhi Winters

कृपया ध्यान दें: स्काइमेट की वेबसाइट पर उपलब्ध किसी भी सूचना या लेख को प्रसारित या प्रकाशित करने पर साभार: skymetweather.com अवश्य लिखें।






For accurate weather forecast and updates, download Skymet Weather (Android App | iOS App) App.

Other Latest Stories







latest news

Skymet weather

Download the Skymet App

Our app is available for download so give it a try