Skymet weather

[Hindi] लू की चपेट में दिल्ली-एनसीआर, तापमान 40 डिग्री के पार

April 5, 2019 4:51 PM |

Heatwave in Central India

दिल्ली-एनसीआर में मार्च महीने के दौरान एक-दो दिन छोड़कर बाकी के पूरे महीने में मौसम बेहद सुखद और सुहावना बना रहा। बढ़ते तापमान का दौर होली के तुरंत बाद यानि 22 मार्च को देखा गया। जिसमे अधिकतम तापमान 34.1 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया गया। जिसके बाद मार्च के अंतिम दौर में में भी तापमान की वृद्धि देखी गई थी। जहां तापमान 39.2 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था। इन सब के बाद मौसम फिर से सुहावना हो गया था।

बीते कल यानी 4 अप्रैल से तापमान में हुए वृद्धि के कारण मौसम की स्थिति में बदलाव देखा गया है। आंकड़ों की अगर बात करें तो पालम वेधशाला में 40.4 डिग्री तापमान दर्ज किया गया, जो कि मौसम का अधिकतम स्तर होता है। वहीं, सफदरजंग वेधशाला के द्वारा उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक, अधिकतम तापमान 38.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया। जो कि सबसे अधिक है।

इस समय दिल्ली-एनसीआर का तापमान सामान्य से 5 से 6 डिग्री अधिक है। जिसका सीधा-सीधा मतलब यह है कि लू के प्रकोप ने राजधानी दिल्ली को जकड़ लिया है।

Also Read In English : Heatwave grips Delhi as temperatures cross 40 degrees, thunderstorm likely today

अप्रैल के महीने में, दिल्ली में अधिकतम तापमान हमेशा 40 डिग्री से ऊपर रहता है। इसलिए यह कोई असामान्य घटना नहीं है। कभी-कभी तो यह तापमान 45 डिग्री से भी आगे निकल जाता है। इस महीने की औसत अधिकतम तापमान लगभग 35 डिग्री सेल्सियस से शुरू होता है और 39 डिग्री सेल्सियस के आसपास समाप्त होता है।

दिल्ली-एनसीआर में आज भी अधिकतम अधिकतम बीते कल के आंकड़ें को पार कर सकता है। और सफदरजंग वेधशाला के अनुसार भी आज का तापमान 40 डिग्री के आसपास पहुंच सकती है।

उत्तरी मैदानी इलाकों पर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र जारी है। इसके कारण दिल्ली में धूल भरी आंधी और गरज के साथ बारिश होने के आसार हैं। इन मौसम गतिविधियों को अगले दो-तीन दिनों तक जारी रखने की उम्मीद है। जिसके कारण तापमान में कुछ हद तक गिरावट देखी जा सकती है। और हीटवेव की स्थिति से भी राहत मिलने की संभावना है। संभवतः तापमान अब केवल 10 अप्रैल के आसपास बढ़ेगा।

Image Credit : The Economic Times

कृपया ध्यान दें : स्काइमेट की वेबसाइट पर उपलब्ध किसी भी सूचना या लेख को प्रसारित या प्रकाशित करने पर साभार: skymetweather.comअवश्य लिखें ।  






For accurate weather forecast and updates, download Skymet Weather (Android App | iOS App) App.

Other Latest Stories







latest news

Skymet weather

Download the Skymet App

Our app is available for download so give it a try