Skymet weather

21 जनवरी को दिल्ली-एनसीआर करेगा वर्षा और ओलावृष्टि का स्वागत

January 19, 2019 6:36 PM |

Rain in Delhi and NCR

जैसा कि हम जानते हैंएक ताज़ा पश्चिमी विक्षोभ के रूप में एक बहुत मजबूत मौसम प्रणाली अगले 24 घंटों में उत्तरी हिमालय और आसपास के क्षेत्र को प्रभावित करने की संभावना है। यह दक्षिण पश्चिम राजस्थान पर एक हवाओं का चक्रवात प्रेरित करेगी। दोनों प्रणालियाँ फिर पूर्व की ओर बढ़ेंगी।

इनके चलते हम दिल्ली-एनसीआर के मौसम में भी अब परिवर्तन देखेंगे। अगले 24 घंटों में हवाओं के बहुत हल्के बने रहने की संभावना है। इसके बाद हवाओं के पैटर्न में बदलाव की उम्मीद है और हवाएँ दक्षिण / दक्षिणपूर्वी दिशा की ओर से आएंगी। इसके चलते, सुबह के तापमान में और वृद्धि होगीऔर दिन भी थोड़ा गर्म रहेगा। दिन के दौरान धुंधलापन रहेगा।

20 जनवरी से दिन में बादल बढ़ेंगे और दोपहर / शाम की ओर अधिक से अधिक बादल देख सकते हैं। रात तक गरज के साथ छींटे पड़ सकते हैं। मुख्य रूप से हल्की से मध्यम गरज के साथ बारिश की गतिविधियां21 जनवरी तक तेज हो जाएंगी। राज्य के अलग-अलग इलाकों में तेज हवाओं के साथ ओलावृष्टि भी हो सकती है। यह गतिविधि 22 जनवरी तक जारी रहेगी।

स्क्यमेट वेतहर ने आगामी मौसम के चलते पहले ही अलर्ट जारी कर दिया गया है। मौसम वैज्ञानिको के अनुसार दिल्ली के लगभग सभी जगहों पर बारिश होने की आसार हैं। कुछ हिस्सों में भारी वर्षा के साथ ओलावृष्टि होने की उम्मीद भी है।

इस मौसम के चलते, 22 जनवरी तक  दिन का तापमान काफी गिर गया होगा। सके चलते हम हां मान सकते हैं की दिन काफी ठंडा रहेगा। वहीं, प्रदूषण की बात करे तो, हवा में नमी के स्तर में बढ़ोतरी होगी,जिस कारण प्रदूषण का स्तर एक बार फिर से उछाल मारेगा।

पिछले कई दिनों से राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली मुख्य रूप से शुष्क मौसम देख रही है। इसके अलावाकल कई स्थानों पर मध्यम से घना कोहरा छाया रहा। अगर हम दृश्यता की बात करें तो पालम वेधशाला ने सुबह के समय 200 मीटर की दृश्यता दर्ज की। वर्तमान में इस क्षेत्र में हल्की दक्षिण-पश्चिम हवाएँ चल रही हैंजिससे रात के तापमान में एक से दो डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हुई है।

Image Credit: India Today 

कृपया ध्यान दें: स्काइमेट की वेबसाइट पर उपलब्ध किसी भी सूचना या लेख को प्रसारित या प्रकाशित करने पर साभार: skymetweather.com अवश्य लिखें।






For accurate weather forecast and updates, download Skymet Weather (Android App | iOS App) App.

Other Latest Stories







latest news

Skymet weather

Download the Skymet App

Our app is available for download so give it a try