Skymet weather

[Hindi] दिल्ली-एनसीआर में दिखी बारिश की झलक, आज रात में भी बरस सकते हैं बादल

March 21, 2018 6:57 PM |

Delhi rainsराजधानी दिल्ली में बारिश की लुका छिपी जारी है। इस बीच पिछले 24 घंटों में प्री-मॉनसून बारिश की झलक कुछ जगहों पर मिली है। दिल्ली और इससे सटे भागों नोएडा, गुडगांव और फरीदाबाद में मंगलवार की रात में गरज के साथ हल्की बारिश हुई, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली। स्काइमेट के मौसम विशेषज्ञों के अनुसार बुधवार की रात में भी ऐसी ही मौसमी हलचल देखने को मिल सकती है।

उत्तर भारत में जम्मू कश्मीर से पास एक पश्चिमी विक्षोभ बना हुआ था और इससे सटे पंजाब, हरियाणा और राजस्थान पर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र विकसित हुआ था जिससे मौसमी गतिविधियां देखने को मिल रही थी। आज रात भी दिल्ली और आसपास के भागों में ऐसी ही गतिविधियां संभावित हैं। हालांकि कल से राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में भी मौसम साफ और शुष्क हो जाएगा।

[yuzo_related]

बुधवार को दिन में बादलों की आवाजही लगी थी। साथ ही हल्की से मध्यम हवाएँ चल रही थीं जिससे अधिकतम तापमान जहां मंगलवार को 35 डिग्री था, बुधवार को गिरकर 33.2 डिग्री पर आ गया। हालांकि आज सुबह का तापमान सामान्य से 5 डिग्री ऊपर 21 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। दिल्ली में गरज और वर्षा वाले बादलों की ताज़ा स्थिति जानने के लिए नीचे दिए गए मैप पर क्लिक करें।

lightning in delhi

फिलहाल उत्तर पश्चिम हवाएं चल शुरू हो गई हैं, जिससे कल से न्यूनतम तापमान में गिरावट शुरू होगी और अगले दो-तीन दिनों के दौरान सुबह और रात के समय मौसम ठंडा होगा। लेकिन दिन के तापमान में विशेष गिरावट की संभावना नहीं है क्योंकि मौसम साफ होने से धूप का असर बढ़ेगा और गर्मी बढ़ेगी। अनुमान है कि 23-24 मार्च से दिन और रात की तापमान में उत्तरोत्तर बढ़ोतरी दर्ज की जाएगी।

आज रात की मौसमी हलचल के बाद कल से राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली तथा एनसीआर में मौसम साफ हो जाएगा। अनुमान है कि अगले सप्ताह यानि मार्च के आखिर तक कोई विशेष गतिविधि देखने को नहीं मिलेगी। इससे ना सिर्फ दिन में गर्मी बढ़ेगी बल्कि सुबह और रात का आरामदायक मौसम भी हल्के गर्म मौसम में तब्दील हो जाएगा और तेज़ गर्मी की आहट मिलेगी।

Image credit: Favista

कृपया ध्यान दें: स्काइमेट की वेबसाइट पर उपलब्ध किसी भी सूचना या लेख को प्रसारित या प्रकाशित करने पर साभार: skymetweather.com अवश्य लिखें।

 

 






For accurate weather forecast and updates, download Skymet Weather (Android App | iOS App) App.

Other Latest Stories







latest news

Skymet weather

Download the Skymet App

Our app is available for download so give it a try