Skymet weather

[Hindi] दिल्ली में शुष्क मौसम के चलते पारा 10 वर्षों में आज दूसरी बार 28 डिग्री पर

January 19, 2018 11:00 AM |

Delhi pleasant morning 600दिल्ली में इस बार ना सिर्फ शुष्क मौसम रहा है बल्कि तापमान भी सामान्य से काफी ऊपर रिकॉर्ड किया जा रहा है। राजधानी में कल जहां अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस था वहीं 18 जनवरी को इसमें लगभग 5 डिग्री की वृद्धि हुई और यह 27.7 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। बीते 10 वर्षों में यह तीसरी बार है जब दिल्ली का अधिकतम तापमान 28 डिग्री के स्तर पर पहुंचा। इससे पहले 9 जनवरी 2009 और 30 जनवरी 2010 को तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

यही नहीं पिछले 38 दिनों से दिल्ली में बारिश ना के बराबर हुई है। बीते 5 वर्षों का रिकॉर्ड देखें तो इस सर्दी में सबसे कम बारिश हुई। मौसम विशेषज्ञों की मानें तो आने वाले दिनों में भी इस मौसमी परिदृश्य में कोई परिवर्तन संभावित नहीं है। इसकी वजह यह है कि राजधानी और आसपास के भागों में जल्द कोई मौसमी सिस्टम सक्रिय होता दिखाई नहीं दे रहा है।

इसके चलते दिल्ली वालों को आने वाले दिनों में भी शुष्क और गर्म मौसम का ही सामना करना होगा। एक तरफ बारिश का ना होने और दूसरी ओर लंबे समय के लिए घने कोहरे की नामौजूदगी के चलते दिन और रात के तापमान में गिरावट नहीं हुई है। राष्ट्रीय राजधानी में आमतौर पर 15 दिसम्बर से 15 जनवरी के बीच घना कोहरा और 4-5 डिग्री के आसपास न्यूनतम तापमान सामान्य रूप से देखने को मिलता है, जो इस बार नहीं दिखा।

[yuzo_related]

जम्मू कश्मीर और हिमाचल प्रदेश पर भारी बर्फबारी दिल्ली की सर्दी के लिए मुख्य तौर पर जिम्मेदार होती है। वर्तमान सर्दी के मौसम में पहाड़ों पर बर्फबारी कम हुई है, इसी वजह से दिल्ली अच्छी सर्दी के लिए तरस रही है। सर्दियाँ अपने आखिरी पड़ाव पर पहुँच गई है और अगले 3-4 दिनों तक बारिश जैसी संभावना फिलहाल नहीं है। दिल्ली में गरज और वर्षा वाले बादलों की ताज़ा स्थिति जानने के लिए नीचे दिए गए मैप पर क्लिक करें।

lightning in delhi

दिल्ली के राजपथ पर आयोजित होने वाले गणतन्त्र दिवस यानि 26 जनवरी के परेड पर प्रायः बादल होते हैं, कोहरा होता है या बारिश होती है। इस बीच हमारा अनुमान है कि 22 जनवरी को एक नया पश्चिमीओ विक्षोभ जम्मू कश्मीर के पास पहुँच सकता है। यह सिस्टम पिछले सिस्टमों की तुलना में अधिक सक्रिय होगा जिससे दिल्ली और आसपास के भागों में भी 23 जनवरी को हल्की बारिश देखने को मिलेगी।

कृपया ध्यान दें: स्काइमेट की वेबसाइट पर उपलब्ध किसी भी सूचना या लेख को प्रसारित या प्रकाशित करने पर साभार: skymetweather.com अवश्य लिखें।

 

 






For accurate weather forecast and updates, download Skymet Weather (Android App | iOS App) App.

Other Latest Stories







latest news

Skymet weather

Download the Skymet App

Our app is available for download so give it a try