Skymet weather

[Hindi] दिल्ली में बदला मौसम का मिजाज़, नोएडा सहित दिल्ली के कई इलाकों में हुई अच्छी बारिश और ओलावृष्टि

January 16, 2020 3:41 PM |

दिल्ली-एनसीआर में आज सुबह से ही बादल छाए हुए हैं और पिछले कुछ घंटों में गरज के साथ अच्छी बारिश दर्ज की गई है। रोहिणी सहित उत्तर-पश्चिमी दिल्ली में ओलावृष्टि की गतिविधियाँ भी देखने को मिली हैं। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार अनुमान है कि राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और आसपास के शहरों में आज रात तक बारिश का मौसम बना रहेगा और रुक-रुक कर गरज के साथ वर्षा की संभावना है।

जम्मू कश्मीर और आसपास के क्षेत्रों पर एक नया पश्चिमी विक्षोभ बना हुआ। इसके प्रभाव से विकसित हुआ चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र पंजाब पर दिखाई दे रहा है। इस सिस्टम से दिल्ली होते हुए उत्तर प्रदेश तक एक ट्रफ बना हुआ है।

इन्हीं सिस्टमों के चलते दिल्ली सहित राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में बारिश हुई और आगे भी बारिश जारी रहेगी। एक-दो स्थानों पर तेज़ वर्षा की भी संभावना है। कल यानि 17 जनवरी से मौसम में हलचल कम हो जाएगी। हालांकि एक-दो जगहों पर हल्की बारिश कल भी देखी जा सकती है। इसके बाद आसमान साफ नज़र आयेगा और खिली धूप से मौसम सुहावना हो जाएगा।

रात भर बादल छाने के कारण दिल्ली-एनसीआर में न्यूनतम तापमान लगभग 3 डिग्री बढ़ गया है। दूसरी ओर बादल छाए रहने और बारिश होने के कारण दिल्ली में दिन के तापमान में बड़ी गिरावट आई है। अधिकतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस के आसपास ही रहेगा जिससे कोल्ड डे कंडीशंस का सामना कुछ इलाकों में करना पड़ सकता है।

English Version:  Delhi wakes up to a rainy morning, more rains ahead

इस बारिश के बाद, दिल्ली-एनसीआर में कम से कम अगले चार से पांच दिनों तक मौसम शुष्क रहेगा। बारिश का मौसम बदलने के बाद इन भागों में 18 जनवरी से ठंडी उत्तर-पश्चिमी हवाएँ चलनी शुरू होंगी जिससे न्यूनतम तापमान में बड़ी गिरावट देखने को मिल सकती है। लेकिन अच्छी धूप के प्रभाव से दिन में पारा बढ़ जाएगा।

Image credit: Sirf News

कृपया ध्यान दें: स्काइमेट की वेबसाइट पर उपलब्ध किसी भी सूचना या लेख को प्रसारित या प्रकाशित करने पर साभार: skymetweather.com अवश्य लिखें।

देश भर का मौसम पूर्वानुमान जानने के लिए देखें वीडियो

 






For accurate weather forecast and updates, download Skymet Weather (Android App | iOS App) App.

Other Latest Stories







latest news

Skymet weather

Download the Skymet App

Our app is available for download so give it a try