Skymet weather

[Hindi] दिल्ली-एनसीआर में आखिरकार 21 मार्च को बन रहे बारिश के आसार

March 19, 2018 5:45 PM |

Delhi pre monsoon rainsराजधानी दिल्ली में पिछले 3-4 दिनों से मौसम शुष्क लेकिन सुहावना बना हुआ है। इस समय उत्तर-पश्चिमी शुष्क और शीतल हवाएँ चल रही हैं जिससे तापमान में नीचे आया है। यह अलग बात है कि दिन में चमकती धूप का असर भी दिखने लगा है। इस बीच दिल्ली वालों को जल्द ही बारिश की एक झलक देखने को मिल सकती है। दिल्ली में इससे पहले 15-16 मार्च को एक-दो स्थानों पर मामूली बारिश हुई थी।

इस समय एक नया पश्चिमी विशोभ उत्तर भारत की तरफ बढ़ रहा है। इसके प्रभाव से मध्य पाकिस्तान पर एक नया चक्रवाती हवाओं का पहले ही क्षेत्र विकसित हो गया है। मध्य पाकिस्तान से यह सिस्टम धीरे-धीरे पूर्वी दिशा में बढ़ेगा और उत्तरी राजस्थान तथा इससे सटे हरियाणा और पंजाब पर पहुंचेगा। अनुमान है कि 21 मार्च को इस सिस्टम से दिल्ली होते हुए उत्तर प्रदेश तक एक ट्रफ विकसित होगी। यही सिस्टम दिल्ली और आसपास के शहरों में मौसम को बदल सकते हैं। दिल्ली में गरज और वर्षा वाले बादलों की ताज़ा स्थिति जानने के लिए नीचे दिए गए मैप पर क्लिक करें।

lightning in delhi

इन मौसमी सिस्टमों के प्रभाव से दिल्ली, नोएडा, गुरुग्राम, गाज़ियाबाद और फ़रीदाबाद में 21 और 22 मार्च को बादल छाए रहेंगे और कुछ स्थानों पर गर्जना या गरज के साथ हल्की वर्षा होने की संभावना है। मौसम में इस बदलाव से दिन के तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट होगी। जबकि रात के तापमान में वृद्धि देखने को मिल सकती है। गतिविधियां बंद होने के बाद भी राजधानी में पारा तेज़ी से ऊपर नहीं जाएगा क्योंकि जब दिल्ली में मौसम में हलचल होगी उसी दौरान पहाड़ों पर बर्फबारी भी होगी।

[yuzo_related]

पर्वतीय राज्यों में मौसम शांत होने के बाद 23 मार्च से वहाँ से ठंडक लेकर उत्तर-पश्चिमी हवाएँ दिल्ली तक पहुंचेगी जो तापमान पर लगाम लगाकर रखेंगी। गौरतलब है कि राजधानी दिल्ली में मार्च की शुरुआत में पारा 37 डिग्री तक पहुँच गया था जिससे लोग दहशत में थे कि आने वाले दिनों में गर्मी का और प्रचंड रूप देखने को मिलेगा। लेकिन शुक्र है कि उत्तर भारत में आने वाले एक के बाद एक पश्चिमी विक्षोभ तापमान को नीचे ले आए।

Image credit: DNA India

कृपया ध्यान दें: स्काइमेट की वेबसाइट पर उपलब्ध किसी भी सूचना या लेख को प्रसारित या प्रकाशित करने पर साभार: skymetweather.com अवश्य लिखें।

 

 






For accurate weather forecast and updates, download Skymet Weather (Android App | iOS App) App.

Other Latest Stories







latest news

Skymet weather

Download the Skymet App

Our app is available for download so give it a try