Skymet weather

[Hindi] दिल्ली में शुष्क मौसम के बीच होगा स्वाधीनता दिवस का उत्सव

August 11, 2017 7:10 PM |

Delhi Indiagateराजधानी दिल्ली में मॉनसून सुस्त है। इस मौसम में अगले कुछ दिनों तक विशेष बदलाव नहीं होगा। पिछले दिनों दिल्ली में बारिश देने वाली मॉनसून की अक्षीय रेखा अब उत्तर में हिमालय के तराई क्षेत्रों में पहुँच गई है। मॉनसून ट्रफ के उत्तर में जाने से दिल्ली और आसपास के भागों में मॉनसून वर्षा में कमी बनी रहेगी। इससे पहले मॉनसून ट्रफ दिल्ली के दक्षिण में थी जिससे 7 से 9 अगस्त के बीच राष्ट्रीय राजधानी और आसपास के भागों में बारिश अच्छी बारिश दर्ज की गई।

मॉनसून ट्रफ के दिल्ली के उत्तर में जाने से दिल्ली सहित उत्तर भारत के मैदानी भागों में मॉनसून में ब्रेक की स्थिति देखने को मिल रही है। दिल्ली, नोएडा, गाज़ियाबाद, फ़रीदाबाद और गुरुग्राम सहित आसपास के अन्य भागों में शुष्क पश्चिमी हवाएँ चल रही हैं। नमी कम होने से बादलों का प्रभाव कम हुआ है। हालांकि तापमान बढ़ने के बावजूद राजधानी में लोगों को राहत रहेगी क्योंकि अगले 6-7 दिनों तक शुष्क पश्चिमी हवाएँ चलती रहेंगी। दिल्ली और आसपास के भागों में गरज और वर्षा वाले बादलों की ताज़ा स्थिति के लिए नीचे दिये गए चित्र पर क्लिक करें।

Delhi lightning

कह सकते हैं कि 15 अगस्त को भारत अपना 71वां स्वाधीनता दिवस शुष्क लेकिन सुहावने मौसम के बीच मनाएगा। लाल किले की प्राचीर से इस बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सम्बोधन अपेक्षाकृत कम समय का होगा, ऐसा उन्होंने अपने रेडियो कार्यक्रम मन की बात में कहा है। उम्मीद है कि देश की राजधानी में मनाए जाने वाले मुख्य उत्सव में पहुँचने वाले गणमान्य अतिथियों और आम जनता को बारिश परेशान नहीं करेगी। हालांकि साथ में छतरी रखने में कोई हर्ज़ नहीं क्योंकि आसमान अगर साफ हुआ तो धूप चुभ सकती है।

[yuzo_related]

मौसम के वर्तमान परिदृश्य के अनुसार दिल्ली सहित आसपास के भागों में अगला सप्ताह भी शुष्क मौसम के साथ ही बीतेगा। स्काइमेट के मौसम विशेषज्ञों का आंकलन है कि हिमालय के तराई क्षेत्रों में बनी मॉनसून की अक्षीय रेखा 18 अगस्त से दक्षिणी दिशा में बढ़ेगी। तभी दिल्ली में बारिश की उम्मीद की जा रही है। अनुमानों के अनुसार राजधानी सहित नोएडा, गाज़ियाबाद, फ़रीदाबाद और गुरुग्राम में 18-19 अगस्त को आर्द्र हवाएँ बढ़ेगी और कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा दर्ज की जाएगी।

Image credit: Youtube

कृपया ध्यान दें: स्काइमेट की वेबसाइट पर उपलब्ध किसी भी सूचना या लेख को प्रसारित या प्रकाशित करने पर साभार: skymetweather.com अवश्य लिखें।

 

 






For accurate weather forecast and updates, download Skymet Weather (Android App | iOS App) App.

Other Latest Stories







latest news

Skymet weather

Download the Skymet App

Our app is available for download so give it a try