Skymet weather

[Hindi] दिल्ली में सर्दी का 10 सालों का रिकॉर्ड टूटा, पारा पहुंचा 7.6 डिग्री पर, शीतलहर शुरू

November 24, 2017 4:30 PM |

Cold wave in Delhi and NCRदेश की राजधानी भी समय से पहले शीतलहर की चपेट में आ गई है। न्यूनतम तापमान का 10 साल का रिकॉर्ड टूटा है। इससे पहले दिल्ली में 15 नवंबर तक दिल्ली प्रदूषण की गिरफ्त में थी और पारा भी सामान्य से ऊपर था। लेकिन जैसे ही पहाड़ों पर बर्फ का असर लेकर उत्तर-पश्चिमी हवाएँ राजधानी पहुंची, यहाँ ना सिर्फ तापमान में गिरावट शुरू हुई बल्कि प्रदूषण से भी व्यापक राहत मिली।

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में इस सप्ताह की शुरुआत से ही पारा गिरने का क्रम शुरू हुआ और शुक्रवार 24 नवंबर को न्यूनतम तापमान 7.6 डिग्री सेल्सियस तक पहुँच गया जो सामान्य से 4 डिग्री कम है। आज का दिन बीते 10 सालों में सबसे ठंडा रहा। इससे पहले 28 नवंबर 2009 को न्यूनतम तापमान गिरकर 7.9 डिग्री तक पहुंचा था।

[yuzo_related]

पालम में आज सुबह तापमान 9.5 डिग्री रहा जो सामान्य से 2 डिग्री नीचे है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में अगले 2-3 दिनों तक इसी तरह से ठंडी हवाएँ चलती रहेंगी और शीतलहर जारी रहेगी। हालांकि दिन में धूप तेज़ होने से तापमान सामान्य के आसपास रिकॉर्ड किया जा रहा है जिससे धूप सुखद लग रही है। कल अधिकतम तापमान 25.6 डिग्री रहा जो सामान्य से 1 डिग्री नीचे है।

इस बीच उत्तर भारत में 27-28 नवंबर तक एक पश्चिमी विक्षोभ दस्तक दे सकता है। इसी के प्रभाव से दिल्ली और आसपास के शहरों में पहुँच रही ठंडी उत्तर-पश्चिमी हवाओं की रफ्तार में ब्रेक लग जाएगी और शीतलहर से कुछ राहत मिलेगी। हवाओं की गति में कमी आने से धुंध और कोहरे की फिर से वापसी की आशंका है। इसके अलावा प्रदूषण भी इस दौरान बढ़ सकता है।

Image credit:

कृपया ध्यान दें: स्काइमेट की वेबसाइट पर उपलब्ध किसी भी सूचना या लेख को प्रसारित या प्रकाशित करने पर साभार: skymetweather.com अवश्य लिखें।

 

 






For accurate weather forecast and updates, download Skymet Weather (Android App | iOS App) App.

Other Latest Stories







latest news

Skymet weather

Download the Skymet App

Our app is available for download so give it a try