Skymet weather

[Hindi] राजधानी में इस सप्ताह के आखिर में वर्षा के आसार

February 16, 2016 2:54 PM |

Delhi weatherदिल्ली से सर्दी की विदाई का समय नजदीक है। इस समय दिल्ली में दिन का तापमान सामान्य के आसपास है जबकि सुबह का तापमान सामान्य से लगभग 2 डिग्री सेल्सियस अधिक चल रहा है। लेकिन पश्चिम से आ रही मौसमी हलचल राजधानी के मौसम को सप्ताह के अंत में सुहावना बना देगी। पश्चिमी विक्षोभ के रूप में भूमध्यसागर से आने वाली आर्द्र हवाएँ इस समय उत्तरी पाकिस्तानी पर हैं जल्द ही यह मौसमी हलचल उत्तर भारत को प्रभावित करेगी।

फिलहाल इस समय के मौसम के अंकलन से अनुमान है कि दिल्ली में अगले 2 दिनों के दौरान अधिकतम और न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की और बढ़ोत्तरी होगी। पंजाब और हरियाणा के पास बने एक चक्रवाती हवाओं के क्षेत्र के चलते तापमान में यह अचानक वृद्धि देखने को मिल रही है। इस सर्कुलेशन के चलते राजधानी दिल्ली और आसपास के शहरों में उत्तर से आने वाली ठंडी हवाओं का प्रवाह कम हो गया है और यहाँ दक्षिण पश्चिम से गर्म हवाएँ आ रही हैं जो मौसम को थोड़ा गर्म बना देगी।

दिल्ली और आसपास के भागों में 19-20 फरवरी को बारिश के आसार

इस सप्ताह के अंत तक उत्तरी पाकिस्तान और उससे सटे जम्मू-कश्मीर के पास एक और पश्चिमी विक्षोभ पहुंचेगा जिसके प्रभाव से राजस्थान के ऊपर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र विकसित होने की संभावना है। इसके चलते राजस्थान और उससे सटे मैदानी भागों में बारिश होने का अनुमान है। इसी सिस्टम के प्रभाव से राजधानी दिल्ली में 19 और 20 फरवरी को कुछ स्थानों पर गरज के साथ बौछारें गिरने के आसार बन रहे हैं।

मौसम में आने वाली इस तब्दीली से न्यूनतम तापमान में फिर से गिरावट देखने को मिलेगी जिससे मौसम एक बार फिर शीतल हो जाएगा।

Image Credit: livemint.com

 






For accurate weather forecast and updates, download Skymet Weather (Android App | iOS App) App.

Other Latest Stories







latest news

Skymet weather

Download the Skymet App

Our app is available for download so give it a try