Skymet weather

[Hindi] दिल्ली में मौसम शुष्क और ठंडा, दिन में धूप बरकरार

January 14, 2018 5:48 PM |

Delhi Weather

पिछले कई दिनों से, राष्ट्रीय राजधानी में मौसम शुष्क और ठंडा रहा। इसके अलावा, कोहरे की तीव्रता भी हल्के से लेकर मध्यम के बीच रही। यहाँ तक कि, दिल्लीवासियों को घने कोहरे का सामना नहीं करना पड़ा। इतना ही नहीं, दिन में धूप भी खिली रही।

वर्तमान में, एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ उत्तरी जम्मू और कश्मीर में एक ऊपरी हवा प्रणाली के रूप में बना हुआ है। यह मौसम प्रणाली, दिल्ली और इसके आस-पास के क्षेत्रों पर नमी पैदा कर रही है।

इसके अलावा, अगले 24 घंटों के दौरान ठंडी उत्तर-पश्चिमी हवाओं की गति बढ़ने की संभावना है और यह मध्यम गति के साथ चलेंगी।

[yuzo_related]

स्पष्ट आकाश और शुष्क मौसम कि वजह से, अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस तक रहेगा और रात का तापमान 6-7 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा। इसलिए, आज के तापमान को ध्यान में रखते हुए, अगले 48 घंटों के दौरान न्यूनतम तापमान में मामूली वृद्धि होने की संभावना है।

इसलिए, सुबह के समय मौसम ठंडा रहेगा और हल्के से मध्यम कोहरे कुछ हिस्सों में देखने को मिलेगा।मध्यम उत्तर-पश्चिमी हवाओं के मद्देनजर, दिन प्रदूषण मुक्त होगा और धूप खिली रहेगी।

Image credit: Indiatimes

कृपया ध्यान दें: स्काइमेट की वेबसाइट पर उपलब्ध किसी भी सूचना या लेख को प्रसारित या प्रकाशित करने पर साभार: skymetweather.com अवश्य लिखें।






For accurate weather forecast and updates, download Skymet Weather (Android App | iOS App) App.

Other Latest Stories







latest news

Skymet weather

Download the Skymet App

Our app is available for download so give it a try