Skymet weather

[Hindi] दिल्ली में लंबी प्रतीक्षा के बाद हुई बारिश, मिली गर्मी से राहत

April 4, 2017 12:17 PM |

Delhi-rainजैसा कि स्काईमेट ने अपने पूर्वानुमानों में पहले बताया था दिल्ली में मंगलवार की सुबह हल्की प्री-मानसून बौछारें दर्ज की गईं। दिल्ली के अलावा इससे सटे आसपास के शहरों में भी कहीं-कहीं बादलों की गर्जना और तेज़ हवाओं के साथ एक-दो जगह हल्की वर्षा रिकॉर्ड की गई। मौसम में अचानक आए इस बदलाव के चलते दिल्ली वालों को तेज गर्मी से राहत मिली है। कल तक जारी भीषण गर्मी का प्रभाव आज कम हो गया है। तापमान में आगे भी गिरावट होगी।

दिल्ली और आसपास के भागों में सोमवार की मध्य रात्रि के बाद से ही वर्षा वाले बादल बादलों का प्रभाव बढ़ गया था। सुबह के समय 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल रही हैं। बादल, हवा और बारिश के इस तालमेल ने तापमान पर लगाम लगा दी है जिसके हसरत दिल्ली वालों को काफी समय से थी।

अधिकतम तापमान वर्तमान में तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के आसपास है। अगले 24 घंटे के दौरान दिल्ली और आसपास के उप-नगरों में मेघगर्जना और तेज़ हवाओं के साथ कहीं-कहीं बूंदाबादी, कहीं हल्की तो कहीं मध्यम वर्षा रिकॉर्ड की जा सकती है। इस दौरान धूल भरी आंधी चलने की भी संभावना है।

स्काइमेट के मौसम विशेषज्ञों के अनुसार जम्मू कश्मीर के पास एक नया पश्चिमी विक्षोभ पहुंच चुका है जो उत्तर भारत के हिमालयी राज्यों को प्रभावित कर रहा है। इसके चलते विकसित हुआ चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र मध्य पाकिस्तान तथा उसे सटे हरियाणा और राजस्थान पर देखा जा सकता है। इस सिस्टम से एक ट्रफ रेखा दिल्ली और पश्चिम उत्तर प्रदेश होते हुए पूर्वी उत्तर प्रदेश तक पहुंच रही है। इन सिस्टमों के सक्रिय होने के चलते समूचे उत्तर-पश्चिम भारत में पंजाब से लेकर हरियाणा, दिल्ली, पश्चिम उत्तर प्रदेश और उत्तरी राजस्थान के कुछ भागों में मौसम ने करवट ली है।

हमारा अनुमान है कि यह ट्रक और सशक्त होगी जिससे मौसमी हलचल शाम के समय काफी बढ़ सकती है। प्री-मॉनसून की बारिश लंबी प्रतीक्षा के बाद हुई है। यह गतिविधियां बुधवार तक जारी रह सकती हैं। इस बारिश ने सामान्य से काफी ऊपर चल रहे तापमान पर लगाम लगाई है। अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस को पार कर रहा था जो अब नीचे आ गया है । सोमवार को दिल्ली के पालम में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जो सामान्य से 6 डिग्री अधिक है जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से 5 डिग्री अधिक 23.4 की सबसे रिकॉर्ड किया गया।

स्काइमेट के प्रमुख मौसम विशेषज्ञ महेश पालावत के अनुसार इस मौसमी बदलाव के चलते भीषण गर्मी से अगले चार-पांच दिनों तक राहत बनी रह सकती है। उनका कहना है कि उत्तर भारत के पर्वतीय राज्यों में जारी अच्छी बारिश की गतिविधियों के शांत होने के बाद उत्तरी तथा उत्तर-पश्चिमी हवाओं शीतल हवाओं का प्रवाह दिल्ली सहित मैदानी राज्यों में जारी रहेगा जिससे 9 और 10 अप्रैल तक तापमान सामान्य के आसपास बना रहेगा।

Image credit:

कृपया ध्यान दें: स्काइमेट की वेबसाइट पर उपलब्ध किसी भी सूचना या लेख को प्रसारित या प्रकाशित करने पर साभार: skymetweather.com अवश्य लिखें।

 

 






For accurate weather forecast and updates, download Skymet Weather (Android App | iOS App) App.

Other Latest Stories







latest news

Skymet weather

Download the Skymet App

Our app is available for download so give it a try