Skymet weather

[Hindi] पंजाब, हरियाणा, दिल्ली में गिरेगा पारा, 5 दिसम्बर को हल्की वर्षा के आसार

December 1, 2017 7:07 PM |

Delhi and NCR winter Rainउत्तर भारत के मैदानी राज्यों में इस समय कोई मौसमी सिस्टम नहीं है। इसके अलावा पर्वतीय राज्यों के पास से भी कोई सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ नहीं निकल रहा है। इसके चलते कश्मीर से लेकर उत्तरी राजस्थान तक मौसम साफ और शुष्क बना हुआ है। जम्मू कश्मीर, हिमाचल, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और पश्चिमी उत्तर प्रदेश और सटे उत्तरी राजस्थान तथा उत्तरी मध्य प्रदेश में अगले दो-तीन दिनों तक मौसम शुष्क और साफ रहेगा।

उत्तर भारत के मैदानी राज्यों में अगले दो-तीन दिनों तक उत्तर पश्चिमी ठंडी और शुष्क हवाएं चलेंगी। ठंडी हवाओं के प्रभाव से सभी राज्यों में दिन और रात के तापमान में अगले 2 दिनों तक हल्की गिरावट देखने को मिल सकती है। लुधियाना, होशियारपुर सहित उत्तरी और पूर्वी पंजाब तथा अंबाला, कुरुक्षेत्र, करनाल सहित उत्तरी हरियाणा में हल्के से मध्यम कोहरा देखने को मिल सकता है। दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद, फरीदाबाद और आसपास के भागों में प्रदूषण में कमी रहेगी। दिन में खिली धूप भी देखने को मिलेगी। हालांकि सुबह और शाम के समय हवा में नमी अधिक होने के चलते धुंध और कुहासे के साथ प्रदूषण बढ़ेगा और प्रभावित कर सकता है।

[yuzo_related]

फिलहाल अगले दो-तीन दिनों तक पहाड़ों से लेकर मैदानों तक दिन में मौसम सुहावना बना रहेगा और रात में भी अपेक्षित ठंडक रहेगी। इस बीच अरब सागर में बना चक्रवाती तूफान ओखी उत्तर और उत्तर पश्चिमी दिशा में आगे बढ़ रहा है। अनुमान है कि यह सिस्टम गुजरात और महाराष्ट्र के उत्तरी भागों को 4-5 दिसंबर को प्रभावित करेगा। इसके चलते 5-6 दिसंबर से दिल्ली सहित मैदानी राज्यों में दक्षिण-पश्चिमी आर्द्र हवाएं चलेंगी।

दिल्ली में गरज और वर्षा वाले बादलों की ताज़ा स्थिति जानने के लिए नीचे दिए गए मैप पर क्लिक करें।

lightning in delhi

चक्रवात ओखी गुजरात को पार करते समय भी अगर सक्रिय रहा तो राजस्थान के पूर्वी हिस्सों के साथ-साथ दिल्ली और आसपास के भागों में कुछ स्थानों बादल देखने को मिलेंगे। इन भागों में 5-7 दिसम्बर के बीच बूँदाबाँदी या कहीं-कहीं हल्की वर्षा होने की संभावना से इंकार भी नहीं किया जा सकता।

Image credit: Pro Kerala

कृपया ध्यान दें: स्काइमेट की वेबसाइट पर उपलब्ध किसी भी सूचना या लेख को प्रसारित या प्रकाशित करने पर साभार: skymetweather.com अवश्य लिखें।

 






For accurate weather forecast and updates, download Skymet Weather (Android App | iOS App) App.

Other Latest Stories







latest news

Skymet weather

Download the Skymet App

Our app is available for download so give it a try