Skymet weather

[Hindi] दुर्गापूजा 2019: कलकत्ता, बांकुरा, रांची और बालासोर में दुर्गापूजा के समाप्ति तक जारी रहेगी बारिश

October 6, 2019 2:39 PM |

rain in durga puja

पूर्वी भारत के कई हिस्सों में पिछले 24 घंटों के दौरान गरज और मध्यम बारिश के साथ एक दो स्थानों पर भारी बारिश रिकॉर्ड हुई है।

यह बारिश विशेष रूप से ओडिशा, झारखंड और पश्चिम बंगाल में देखी गई। शनिवार सुबह 8:30 बजे से बीते 24 घंटों के दौरान मालदा में 39 मिमी की अच्छी बारिश दर्ज की गई। इसके अलावा, बालासोर में 34 मिमी और जमशेदपुर में 22 मिमी के साथ कई अलग अलग हिस्सों में हल्की बारिश देखने को मिली। चूंकि, कुछ भागों में बारिश की तीव्रता तेज थी। इसलिए दुर्गापूजा में बाधा हुई।

स्काईमेट के मौसम विशषज्ञों का मानना है कि, दुर्गापूजा के बाकी दिनों में भी ऐसा ही मौसम बना रहेगा क्यूंकि आगामी दिनों में भी बारिश बंद होने की संभावना नहीं है।

इस समय उत्तर पूर्वी झारखंड और उससे सटे पश्चिम बंगाल के भागों पर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है। इसके अलावा, दक्षिणी झारखंड और उससे सटे उत्तरी ओडिशा के भागों पर भी एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र विकसित है।

इस सिस्टम के प्रभाव के कारण बंगाल की खाड़ी से उमस भरी हवाएं आ रही है जो कि राज्य में नमी की मात्रा को बढ़ा रही है।

मौसम विशेषज्ञों का मानना है कि, पश्चिम बंगाल, झारखंड और ओडिशा के ज्यादातर स्थानों पर अगले 3-4 दिनों तक गरज के साथ हल्की से मध्यम बारिश जारी रहने की संभावना है। जो कि दुर्गापूजा के इस पावन अवसर में बाधा बनेगी।

इस दौरान, गंगीय पश्चिम बंगाल में गरज के साथ हल्की से मध्यम बारिश के आसार हैं। जबकि, उप हिमालयी पश्चिम बंगाल में हल्की बारिश हो सकती है।

मालूम हो कि, कलकत्ता में दुर्गापूजा का पर्व काफी धूमधाम से मनाया जाता है लेकिन पूजा की समाप्ति तक शहर में गरज के साथ कुछ स्थानों पर बारिश जारी रह सकती है। यह बारिश दुर्गापूजा के रंग में भंग डालेगी।

दुर्गापूजा 2019 के दौरान खासकर पश्चिमी व पूर्वी मेदिनीपुर, पुरुलिया, बांकुरा, शांति निकेतन, मालदा, नादिया, रांची, जमशेदपुर, बोकारो, दुमका, बालासोर, कटक और कोरापुट हिस्सों में बारिश की गतिविधियां देखने को मिलेगी।

Also, Read In English: Rains to play spoilsport during Durga Puja celebrations in Kolkata, Bankura, Ranchi and Balasore

यह बारिश विशेष रूप से देर दोपहर, शाम तथा रात के समय होगी। जबकि, सुबह, दोपहर से पहले के समय में मौसम गर्म और शुष्क बना रहेगा।

Image Credit: New Indian Express

कृपया ध्यान दें: स्काइमेट की वेबसाइट पर उपलब्ध किसी भी सूचना या लेख को प्रसारित या प्रकाशित करने पर साभार: skymetweather.com अवश्य लिखें। 






For accurate weather forecast and updates, download Skymet Weather (Android App | iOS App) App.

Other Latest Stories







latest news

Skymet weather

Download the Skymet App

Our app is available for download so give it a try