Skymet weather

[Hindi] छलिया हैं दिल्ली-एनसीआर में छाए बादल, हालांकि कर सकते हैं हल्की बारिश की उम्मीद

March 15, 2018 4:41 PM |

Delhi humidity and Partly cloudy sky_The India Express 600 दिल्ली और इससे सटे शहरों में दिसम्बर से ही बादल लुकाछिपी का खेल खेल रहे हैं। यहाँ कई बार ऐसा मौका आया जब छाए बादल बिन बरसे ही आगे निकल गए। यही कारण है कि तापमान सामान्य से 5 से 7 डिग्री सेल्सियस तक ऊपर चला गया और समय से काफी पहले ही गर्मी ने दस्तक दे दी। राष्ट्रीय राजधानी को 11-12 दिसम्बर के बाद से बारिश का इंतज़ार है।

इस समय फिर से स्थितियाँ अनुकूल बनी हैं। लोगों को उम्मीद जगी है कि बारिश दिखेगी। गौरतलब है कि जम्मू कश्मीर के पास पश्चिमी विक्षोभ बना हुआ है। इसके प्रभाव से पंजाब के ऊपर हवाओं में चक्रवाती क्षेत्र सक्रिय है। दोनों सिस्टमों के संयुक्त प्रभाव से उत्तर भारत के मैदानी भागों में आज सुबह से ही बादल देखे जा रहे हैं। दिल्ली और इससे सटे दक्षिण-पश्चिमी भागों में लगभग 10 बजे से धूल भरी हवाएँ चल रही हैं। दिल्ली में गरज और वर्षा वाले बादलों की ताज़ा स्थिति जानने के लिए नीचे दिए गए मैप पर क्लिक करें।

lightning in delhi

अनुमान है कि दिल्ली, फ़रीदाबाद, नोएडा और गुरुग्राम में अगले 2 घंटों तक वर्तमान मौसम जारी रहेगा। इस दौरान धूल उड़ाती हल्की से मध्यम हवाएँ चलेंगी। कहीं-कहीं बादलों की हल्की गर्जना और बूँदाबाँदी की संभावना से भी इंकार नहीं कर सकते। गाज़ियाबाद में भी आंशिक बादल छाए रह सकते हैं। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ और पंजाब पर बना चक्रवाती सिस्टम अगले 24 घंटों तक सक्रिय रहेगा जिससे आज दोपहर बाद, शाम या रात में भी ऐसी स्थितियाँ बन सकती हैं।

[yuzo_related]

दिल्ली में कल से मौसम साफ और शुष्क हो जाएगा। हालांकि बादल छाने और हल्की से मध्यम हवाएँ चलने के कारण दिन और रात के तापमान में कमी आ सकती है। पिछले 24 घंटों के दौरान दिन का तापमान सामान्य से 5 डिग्री अधिक 34.1 और न्यूनतम तापमान सामान्य से 2 डिग्री ऊपर 17.2 डिग्री दर्ज किया गया। 15 से 17 मार्च के बीच तापमान में 1-2 डिग्री सेल्सियस की कमी दिखेगी।

Image credit: The Indian Express

कृपया ध्यान दें: स्काइमेट की वेबसाइट पर उपलब्ध किसी भी सूचना या लेख को प्रसारित या प्रकाशित करने पर साभार: skymetweather.com अवश्य लिखें।

 

 






For accurate weather forecast and updates, download Skymet Weather (Android App | iOS App) App.

Other Latest Stories







latest news

Skymet weather

Download the Skymet App

Our app is available for download so give it a try