Skymet weather

[Hindi] बंगाल की खाड़ी में विकसित हुआ मॉनसूनी सिस्टम, मध्य और पूर्वी भारत में देगा अच्छी वर्षा

August 3, 2016 6:30 PM |

Rain in Odisha IndiaTV 600बंगाल की खाड़ी में एक नया मॉनसूनी सिस्टम विकसित हो गया है। यह निम्न दबाव का क्षेत्र धीरे-धीरे ओड़ीशा के तटों के करीब बढ़ रहा है। इस सिस्टम के प्रभाव से देश के पूर्वी और मध्य भागों में भारी बारिश होने की संभावना है। वर्तमान समय में निम्न दबाव का क्षेत्र पश्चिम बंगाल और ओड़ीशा के तटों के करीब बंगाल की खाड़ी में है और यह लगातार प्रभावी हो रहा है। स्काइमेट का अनुमान है कि यह जल्द ही किसी भी समय गहरे निम्नदबाव का रूप ले सकता है। प्रभावी होने के साथ-साथ यह पश्चिमी और उत्तर-पश्चिमी दिशा में आगे बढ़ेगा। अनुमान है कि यह उत्तरी तटीय ओड़ीशा के करीब से देश के जमीनी भागों पर दस्तक देगा।

ओड़ीशा के तटीय भागों के साथ-साथ आंतरिक हिस्सों में अगले कुछ दिनों के दौरान अधिकांश स्थानों पर मध्यम जबकि कुछ स्थानों पर भारी बारिश की गतिविधियां देखने को मिलेंगी।

शुरुआत में तटीय भागों पर बारिश आरंभ होगी। गंगीय पश्चिम बंगाल और तटीय ओड़ीशा में अच्छी वर्षा दर्ज की जाएगी। जैसे ही यह मौसमी सिस्टम जमीनी भागों पर पहुंचेगा, आंतरिक ओड़ीशा, झारखंड और छत्तीसगढ़ में बारिश की तीव्रता में बढ़ोत्तरी दर्ज की जाएगी। हालांकि ओड़ीशा के दक्षिणी जिलों में उत्तरी भागों में मुक़ाबले बारिश कम होगी क्योंकि इस सिस्टम का रुख उत्तर और उत्तर-पश्चिमी रहेगा।

खाड़ी में विकसित हुए इस निम्न दबाव की वर्तमान क्षमता और आने वाले समय में इसके और प्रभावी होने की संभावना को ध्यान में रखते हुए स्काइमेट के मौसम विशेषज्ञों का अनुमान है कि अगले 48 घंटों के दौरान ओड़ीशा और झारखंड में अच्छी वर्षा होगी। अगले 24 घंटों के पश्चात इस सिस्टम का असर पूर्वी मध्य प्रदेश और दक्षिण-पूर्वी उत्तर प्रदेश के मौसम पर भी दिखाई देगा और इन भागों में भी बारिश की गतिविधियां शुरू होंगी। उसके कुछ समय पश्चात मध्य प्रदेश के दक्षिणी भागों सहित मध्य भारत के शेष हिस्सों में भी बारिश की गतिविधियां बढ़ेंगी।

Image credit: Indiatv

कृपया ध्यान दें: स्काइमेट की वेबसाइट पर उपलब्ध किसी भी सूचना या लेख को प्रसारित या प्रकाशित करने पर साभार: skymetweather.com अवश्य लिखें।

 

 






For accurate weather forecast and updates, download Skymet Weather (Android App | iOS App) App.

Other Latest Stories







latest news

Skymet weather

Download the Skymet App

Our app is available for download so give it a try