Skymet weather

[Hindi] दिल्ली में बाढ़ का खतरा टला, खतरे के निशान से नीचे आई यमुना

August 23, 2019 11:52 AM |

यमुना नदी के जल स्तर में दो दिनों तक बढ़ोतरी के बाद अब गिरावट शुरू हो गई है और यह खतरे के निशान से नीचे आ गई है। यमुना नदी अब खतरे के निशान 205.33 मीटर से नीचे बह रही है। गुरुवार को दोपहर 1 बजे तक पानी का स्तर 204.73 मीटर तक पहुंच गया है।

बाढ़ विभाग नियंत्रण कक्ष के अधिकारी ने बताया, कि सुबह 10 बजे रेलवे पुल पर यमुना का जलस्तर 206.60 मीटर था। इसके आगे और कम होने की संभावना है।

यह भी पढ़ें: दिल्ली में बना हुआ है बाढ़ का खतरा, यमुना में कम हुआ जलस्तर लेकिन अभी भी खतरे के निशान से ऊपर है पानी

पानी का स्तर आगे घटने की उम्मीद इसलिए है क्योंकि हरियाणा ने अब तक अधिक मात्रा में हथनी कुंड बैराज से पानी नहीं छोड़ा है। मीडिया में आ रही जानकारी के मुताबिक पिछले दो दिनों में केवल 10-15,000 क्यूसेक पानी ही छोड़ा गया है।

Delhi Flood

बुधवार को सुबह यमुना का जलस्तर 206.60 मीटर के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया और करीब सात घंटे तक ऐसा ही रहा। दोपहर से नदी का जलस्तर कम होने लगा और शाम छह बजे 206.44 मीटर पर आ गया। सोमवार को यह खतरे के निशान 205.33 मीटर को पार कर गया था।

Also, Read In English: Delhi flood alert: Water level in Yamuna below danger mark now, government to keep a check

अधिकारियों ने बताया कि बाढ़ की आशंका वाले इलाकों में रह रहे करीब 24,000 प्रभावित लोगों को सुरक्षित स्थानों पर ले जाया गया। इनमें से 21,300 लोगों को दिल्ली सरकार की एजेंसियों द्वारा बनाए गए 2700 से अधिक राहत शिविरों में रखा गया है। इसके अलावा, फंसे हुए लोगों को बचाने के लिए कुल 35 नौकाओं को तैनात किया गया है।

Image Credit: Business Standard

कृपया ध्यान दें: स्काइमेट की वेबसाइट पर उपलब्ध किसी भी सूचना या लेख को प्रसारित या प्रकाशित करने पर साभार: skymetweather.com अवश्य लिखें।






For accurate weather forecast and updates, download Skymet Weather (Android App | iOS App) App.

Other Latest Stories







latest news

Skymet weather

Download the Skymet App

Our app is available for download so give it a try