[Hindi] गुलमर्ग, श्रीनगर, शिमला, मनाली, नैनीताल में 21-22 मार्च को सीज़न की आखिरी बर्फबारी

March 20, 2018 5:00 PM|

Rain-snow in Kashmir and Himachalजम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड में मौसम जल्द ही बदलेगा और फिर से बारिश के साथ बर्फबारी देखने को मिलेगी। पश्चिमी हिमालयी राज्यों के पास एक नया और सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ पहुँचने वाला है। उत्तरी अफगानिस्तान और सटे पाकिस्तान पर दिखाई दे रहा सिस्टम 20 मार्च तक जम्मू कश्मीर के पास पहुंचेगा। जम्मू कश्मीर में 20 मार्च से गतिविधियां शुरू होंगी जबकि हिमाचल व उत्तराखंड के ऊंचे स्थानों पर 21 मार्च  से गरज के साथ वर्षा देखने को मिलेगी।

तीनों पर्वतीय राज्यों में 21 मार्च से गतिविधियां बढ़ेंगी और कई जगहों पर बादलों की गर्जना के साथ वर्षा होने की संभावना है। कुछ स्थानों पर बर्फबारी भी होगी। जम्मू कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में 22 मार्च से मौसमी हलचल कम हो जाएगी। लेकिन उत्तराखंड में उसके बाद भी अच्छी वर्षा जारी रह सकती है। 23 मार्च से पश्चिमी विक्षोभ पूर्वी दिशा में निकल जाएगा और मौसम फिर से साफ तथा शुष्क हो जाएगा।

[yuzo_related]

स्काइमेट के मौसम विशेषज्ञों के अनुसार उत्तर भारत के पहाड़ों पर यह इस साल की आखिरी बर्फबारी हो सकती है। इसके बाद भी पश्चिमी विक्षोभ आते रहेंगे लेकिन अप्रैल से आने वाले पश्चिमी विक्षोभ अपना रास्ता बदल लेते हैं और जम्मू कश्मीर से काफी उत्तर से ही निकाल जाते हैं जिससे हिमालयी राज्यों में बारिश भी कम हो जाएगी। बर्फबारी लगभग बंद हो जाती है।

गरज और वर्षा वाले बादलों की ताज़ा स्थिति जानने के लिए नीचे दिए गए मैप पर क्लिक करें।

Jammu Kashmir Lightning and rain

बर्फबारी का आगामी दौर संभवतः आखिरी होगा इसलिए अगर आप अब तक गिरती बर्फ का प्राकृतिक नज़ारा देखने से चूक गए हैं तो 20 से 23 मार्च के बीच गुलमर्ग, लेह, पहलगाम,श्रीनगर,शिमला,धर्मशाला, रोहतांग पास, धानौल्टी औरनैनीतालजैसे लोकप्रिय हिल स्टेशनों का रुख कर सकते हैं। बारिश के बीच अगले कुछ दिनों के दौरान उत्तर के पर्वतीय राज्यों में दिन तापमान नीचे का रुख करेगा।

Image credit: Rising Kashmir

कृपया ध्यान दें: स्काइमेट की वेबसाइट पर उपलब्ध किसी भी सूचना या लेख को प्रसारित या प्रकाशित करने पर साभार:skymetweather.comअवश्य लिखें।