Skymet weather

[Hindi] ओडिशा से बेमौसम की सर्दी अब होगी विदा; राज्य के कई हिस्सों में जल्द होने वाली है अच्छी बारिश

February 20, 2020 7:32 PM |

भौगोलिक स्थिति

ओडिशा भारत के उन राज्य में एक लंबी समुद्र तटीय रेखा है। यही वजह है ओडिशा में अलग-अलग हिस्सों में मौसम का मिजाज भी अलग-अलग होता है। एक ही समय में तटीय क्षेत्रों में मौसम का हाल कुछ होता है तो भीतरी जिलों में कुछ और होती है मौसम की स्थिति। ओडिशा में सर्दी का मौसम लंबे समय तक नहीं चलता है। यानि राज्य में सर्दी देर से आती है और जल्द विदा हो जाती है। भूमध्य रेखा के पास होने के कारण राज्य में अधिक तापमान की संभावना होती है।

गौरतलब है कि फरवरी के मध्य से ओडिशा में तेज़ गर्मी शुरू हो जाती है। राज्य के कुछ शहरों में पिछले वर्षों में रिकॉर्ड किया गए तापमान के आंकड़े देखें तो भुवनेश्वर में 23 फरवरी, 2019 को अधिकतम तापमान बढ़ते हुए 39.4 डिग्री सेल्सियस तक पहुँच गया था। जबकि 2012 और 2016 में पारा 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक था।

ओडिशा में सर्दी

ओड़ीशा में आमतौर पर सर्दी बहुत अधिक नहीं पड़ती है। फरवरी के मध्य से राज्य के ज़्यादातर शहरों में न्यूनतम तापमान दहाई में दर्ज होता। यानि 10 डिग्री से ऊपर पहुँच जाता है न्यूनतम तापमान। यह भी ज़िक्र करना आवश्यक है कि राज्य का तापमान काफी हद तक उत्तर भारत और आसपास के राज्यों यानि उत्तर प्रदेश और बिहार में होने वाली मौसम गतिविधियों पर भी निर्भर करता है।

ओड़ीशा में अभी भी ठंड क्यों है?

इस समय जहां देश के ज़्यादातर शहरों में न्यूनतम तापमान बढ़ता जा रहा है और समय से पहले सर्दी की विदाई हो रही है, वहीं दूसरी ओर ओडिशा में पारा सामान्य से नीचे चल रहा है। राज्य के आंतरिक क्षेत्रों में न्यूनतम तापमान सामान्य से 5-6 डिग्री सेल्सियस नीचे रिकॉर्ड किया जा रहा है।

आज (20 फरवरी, 2020 को) अंगुल में न्यूनतम तापमान 12.0 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। इसी तरह तितलागढ़ में 12.6 डिग्री, झारसुगुड़ा में 12.8 डिग्री, क्योंझारगढ़ में 12.9 डिग्री और सम्बलपुर में 13.1 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। इन सभी जगहों पर 20 फरवरी आते-आते न्यूनतम तापमान 18 डिग्री के आसपास पहुँच जाता है।

स्काईमेट के मौसम विशेषज्ञों के अनुसार ओडिशा पर पिछले कई दिनों से ठंडी उत्तर-पश्चिमी हवाएँ चल रही थीं, जिससे ऊपर दर्ज शहरों में रात का तापमान सामान्य से 5-6 डिग्री कम चल रहा था। लेकिन अब बदलेगा मौसम।

English Version: Why is Odisha still experiencing cold weather?

ओड़ीशा में जल्द होगी बारिश

स्काइमेट के मौसम विशेषज्ञों के अनुसार ओडिशा में लंबे समय बाद बारिश के संकेत मिल रहे हैं। मौसम मॉडल के अनुसार राज्य के कुछ हिस्सों में 22 से 25 फरवरी के बीच बारिश होने की संभावना है। 24 और 25 फरवरी को बारिश की तीव्रता बढ़ जाएगी। खासतौर पर उत्तरी ओडिशा में कुछ स्थानों पर भारी बारिश भी देखने को मिल सकती है।

Image credit: Odisha news insight

कृपया ध्यान दें: स्काइमेट की वेबसाइट पर उपलब्ध किसी भी सूचना या लेख को प्रसारित या प्रकाशित करने पर साभार: skymetweather.com अवश्य लिखें।

देश भर के मौसम का हाल जानने के लिए देखें वीडियो






For accurate weather forecast and updates, download Skymet Weather (Android App | iOS App) App.

Other Latest Stories







latest news

Skymet weather

Download the Skymet App

Our app is available for download so give it a try