[Hindi] शिमला, मनाली, नैनीताल, देहरादून में भारी वर्षा के आसार, भूस्खलन की आशंका

March 21, 2018 6:00 PM|

Shimla rainsउत्तर भारत के पर्वतीय राज्यों में पश्चिमी विक्षोभ के चलते मौसम में हलचल हो रही है। पश्चिमी विक्षोभ इस समय जम्मू कश्मीर के पास है और धीरे-धीरे तराई क्षेत्रों के साथ-साथ पूर्वी दिशा में आगे बढ़ रहा है। इसके प्रभाव से पिछले 24 घंटों के दौरान जम्मू कश्मीर में कई जगहों पर बारिश हुई है। हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में भी बारिश शुरू हो गई है। ऊंचे स्थानों पर बर्फबारी भी देखने को मिली।

पश्चिमी विक्षोभ के आगे बढ़ने के चलते जम्मू कश्मीर में बारिश की गतिविधियों में कमी आएगी। जबकि हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में कई जगहों पर मध्यम से भारी बारिश अगले 24 घंटों तक जारी रहने की संभावना है। कुछ स्थानों पर बर्फबारी भी दर्ज की जा सकती है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार इस सिस्टम को इस सीजन का आखिरी सक्रिय सिस्टम माना जा रहा है जो उत्तर भारत के पर्वतीय राज्यों में अच्छी बारिश दे रहा है।

[yuzo_related]

पश्चिमी विक्षोभ क्रमशः आगे बढ़ता रहेगा जिससे बारिश में कमी पश्चिमी हिमालयी भागों में शुरू होगी। जम्मू कश्मीर में अब मौसम शांत हो गया है जबकि हिमाचल प्रदेश में कल से बारिश में व्यापक कमी आएगी। उत्तराखंड में कल दोपहर तक भारी वर्षा के बाद अगले 12 घंटों तक कुछ स्थानों पर वर्षा जारी रहने की संभावना है। हालांकि 23 मार्च से यहाँ भी बारिश की गतिविधियां कम हो जाएंगी।

उत्तर भारत के पर्वतीय राज्यों में जिन प्रमुख स्थानों पर मौसम में हलचल होगी उनमेंशिमला, मनाली,धर्मशाला, नैनीताल, मसूरी, मुक्तेश्वर,देहरादून, उत्तरकाशी, चमोली तथा आसपास के इलाके शामिल हैं।गरज और वर्षा वाले बादलों की ताज़ा स्थिति जानने के लिए नीचे दिए गए मैप पर क्लिक करें।

Lightning in jammu and Kashmir and north India

स्काइमेट के वरिष्ठ मौसम विशेषज्ञ महेश पालावत के अनुसार अगले 24 घंटों के दौरान उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में तेज़ी से बारिश के चलते कुछ स्थानों पर भूस्खलन और अचानक बाढ़ जैसी स्थितियाँ देखने को मिल सकती हैं। इस आशंका के मद्दे-नज़र अगले 24 घंटों तक दोनों राज्यों में ऊपर से लेकर निचले स्थानों तक लोगों को सतर्क रहने की आवश्यकता है।

Image credit: The Financial express

कृपया ध्यान दें: स्काइमेट की वेबसाइट पर उपलब्ध किसी भी सूचना या लेख को प्रसारित या प्रकाशित करने पर साभार:skymetweather.comअवश्य लिखें।

 

 

author image