Skymet weather

[Hindi] वाराणसी, इलाहाबाद, पटना, गया, रांची में जमकर बरसेगा मॉनसून

August 5, 2017 8:16 PM |

Rain in Bihar Jharkhand and Uttar Pradeshपूर्वी उत्तर प्रदेश, दक्षिणी बिहार और पश्चिमी झारखंड में अगले 72 घंटों के दौरान अच्छी बारिश के आसार हैं। झारखंड में पहले से ही अच्छी बारिश हो रही है। बीते 24 घंटों के दौरान झारखंड के जमशेदपुर में 104 मिलीमीटर की भारी वर्षा हुई। इसके अलावा रांची में 35 और डाल्टनगंज में 15 मिलीमीटर वर्षा रिकॉर्ड की गई। पूर्वी उत्तर प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में मॉनसून की सक्रियता न के बराबर रही जबकि बिहार में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा रिकॉर्ड की गई है। गया में 30 मिलीमीटर तो राजधानी पटना में 1 मिलीमीटर बारिश हुई।

तराई क्षेत्रों में बनी मॉनसून की अक्षीय रेखा का पूर्वी सिरा दक्षिणवर्ती हुआ था जो अब पूर्वी उत्तर प्रदेश से झारखंड होते हुए ओड़ीशा सक्रिय हो गया है जिसके चलते पूर्वी भारत के कई भागों में मॉनसूनी बारिश बढ़ने का अनुमान है। कुछ हिस्सों में जल्द अच्छी बारिश देखने को मिलेगी। बिहार के दक्षिणी हिस्सों, इससे सटे पश्चिमी झारखंड और दक्षिण पूर्वी उत्तर प्रदेश में अगले 2-3 दिनों के दौरान कई जगहों पर बारिश का मौसम बना रहेगा। इन भागों में अच्छी वर्षा देखने को मिलेगी।

शुरुआत पूर्वी उत्तर प्रदेश से करें तो यहाँ दक्षिण और पूर्वी जिलों विशेषकर मिर्ज़ापुर, सोनभद्र, भदोही, इलाहाबाद, बांदा, चित्रकूट और कौशांबी में अगले 2-3 के दौरान अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होगी। कुछ स्थानों पर भारी बारिश देखने को मिल सकती है। इसके अलावा जौनपुर, वाराणसी, आजमगढ़, प्रतापगढ़, फ़ैज़ाबाद, गोरखपुर और आसपास के हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान है।

[yuzo_related]

दक्षिण और पश्चिमी बिहार तथा इससे सटे पश्चिमी झारखंड में भी अगले 2-3 दिनों के दौरान मौसम सक्रिय रहेगा और। झारखंड में हज़ारीबाग, रांची, लातेहार, डाल्टनगंज और गुमला सहित कई जगहों पर हल्की से मध्यम जबकि कुछ स्थानों पर भारी वर्षा के आसार हैं।

UP Bihar and Jharkhand Lightning and rain

बिहार के भागलपुर, नवादा, लखीसराय, राजगीर, गया, औरंगाबाद, सासाराम, आरा, छपरा और पटना में भी मॉनसून का मिजाज़ कुछ ऐसा ही रहेगा। इन भागों में भी कई जगहों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने का अनुमान है। कुछ स्थानों पर भारी वर्षा भी दर्ज की जा सकती है।

Image credit: Hindustan Times

कृपया ध्यान दें: स्काइमेट की वेबसाइट पर उपलब्ध किसी भी सूचना या लेख को प्रसारित या प्रकाशित करने पर साभार: skymetweather.com अवश्य लिखें।

 

 






For accurate weather forecast and updates, download Skymet Weather (Android App | iOS App) App.

Other Latest Stories







latest news

Skymet weather

Download the Skymet App

Our app is available for download so give it a try