Skymet weather

[Hindi] गोरखपुर, आजमगढ़, छपरा, अररिया में घना कोहरा, सर्दी से कोई राहत नहीं

January 14, 2018 4:52 PM |

Fog UP 1

वर्तमान में, पूर्व उत्तर प्रदेश और उत्तरी बिहार के अधिकांश हिस्सों को घने से बहुत घने कोहरे का सामना करना पद रहा है। वास्तव में, यह कहना उचित होगा कि सर्दियों के ठंड ने क्षेत्र को काफी मजबूती से जकड़ लिया है।

यहाँ तक की कोहरे का सामना इन राज्य के वासियों को दिन में भी करना पड़ रहा है। साथ ही, शीत दिन की स्थितियों ने दोनों राज्यों के कई हिस्सों पर अपनी पकड़ कायम रखी है। कोहरे की निरंतर उपस्थिति के साथ, दिन-प्रतिदिन जीवन भी प्रभावित हुआ है।

दरअसल, व्यापक सर्दी के मौसम की स्थिति के साथ, उत्तर प्रदेश और बिहार राज्यों में भी कई लोगों के मरने की भी खबर मिली है।

[yuzo_related]

गोरखपुर, अररिया, कुशीनगर, छपरा, मुजफ्फरपुर, रक्सौल, दरभंगा, सहरसा, मधुबनी और चंपारण जैसे स्थानों पर इन मौसमों की स्थिति की पकड़ काफी मजबूत है। इसके साथ ही,अधिकतम तापमान 13-15 डिग्री सेल्सियस के बीच है, जबकि न्यूनतम तापमान कई जगहों पर छह डिग्री के नीचे दर्ज़ किया जा रहा है।

मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, उत्तर प्रदेश और उत्तर बिहार के पूर्वोत्तर जिलों पर अगले दो से तीन दिनों तक बहुत घना कोहरा जारी रहेगा। ये स्थिति ठंडी हवाओं के प्रभाव और निचले स्तरों में ऊपरी हवा की गहराई की वजह से हैं।

दोपहर के घंटों के दौरान, मौसम की स्थिति में सुधार होगा क्योंकि दृश्यता बेहतर होगी। यह इस क्षेत्र पर तेज़ हवाओं के प्रसार से हो सकता है। दिन के समय सूरज भी दिखाई देगा जिससे अधिकतम तापमान में मामूली वृद्धि होगी। दूसरी ओर, सुबह के शुरुआती घंटों के दौरान न्यूनतम तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी।

Image credit: Indiatimes

कृपया ध्यान दें: स्काइमेट की वेबसाइट पर उपलब्ध किसी भी सूचना या लेख को प्रसारित या प्रकाशित करने पर साभार: skymetweather.com अवश्य लिखें।






For accurate weather forecast and updates, download Skymet Weather (Android App | iOS App) App.

Other Latest Stories







latest news

Skymet weather

Download the Skymet App

Our app is available for download so give it a try