Skymet weather

[HIndi] हरियाणा, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, बिहार सहित देश के अधिकांश हिस्सों में जल्द दिखेगा लू का असर

May 28, 2019 11:11 AM |

Heat Wave

पिछले कई दिनों से विदर्भ, मराठवाड़ा, तेलंगाना, दक्षिणी छत्तीसगढ़ सहित मध्य प्रदेश के अधिकांश जगहों पर लू की स्थिति बनी हुई है। इसके अलावा इस समय देश के और भी भागों में लू से लोग प्रभावित हो रहे हैं।

इन राज्यों के अलावा, राजस्थान के कुछ हिस्से जैसे चूरू, बिकानेर और उत्तर प्रदेश के पूर्वी भाग जैसे वाराणसी के हिस्से में भी लू की स्थिति बनी हुई है। झारखण्ड के भी अलग-अलग स्थानों पर अधिकतम तापमान के साथ मौसम बेहद गर्म बना हुआ है।

तेलंगाना में 47 डिग्री तापमान के साथ भीषण गर्मी

अगर तेलंगाना की बात करें तो, यहां कुछ जगहों पर तापमान में बहुत ज्यादा बढ़ोतरी रिकॉर्ड की जा रही है। दिन का तापमान 47 डिग्री या इससे भी ऊपर दर्ज किया जा चुका है। कल यांनी सोमवार को रामागुंडम में अधिकतम तापमान 47.2 डिग्री रहा।

Also Read In English - Heat wave to cover parts of Delhi, Haryana, Rajasthan, Gujarat, MP and eastern states now

जबकि, ब्रह्मपुरी और नागपुर में 46.7 डिग्री, वर्धा में 46.5 डिग्री, चंद्रपुर में 46.4 डिग्री, परभनी में 46.1 डिग्री और आदिलाबाद में 45.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

अगले 2-3 दिनों के दौरान इन राज्यों में होगी भीषण गर्मी

अगले दो से तीन दिनों के दौरान, दिल्ली,राजस्थान, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, पंजाब, गुजरात, पश्चिमी मध्य प्रदेश, विदर्भ, तेलंगाना, उत्तरी आंतरिक कर्नाटक, छत्तीसगढ़, झारखंड, बिहार और ओडिशा के हिस्से भी गर्मी की चपेट में आ जाएंगे। क्यूँकि, इस समय कोई भी महत्वपूर्ण मौसम प्रणाली नहीं बनी हुई है।

गर्म और शुष्क उत्तर-पश्चिमी हवाओं के कारण, इन सभी राज्यों में तापमान अधिकतम बना रहेगा। आने वाले दिनों में तेज धूप और साफ आसमान के कारण गर्मी और बढ़ने की आशंका है।

Image Credit - DNA India

कृपया ध्यान दें: स्काइमेट की वेबसाइट पर उपलब्ध किसी भी सूचना या लेख को प्रसारित या प्रकाशित करने पर साभार: skymetweather.com अवश्य लिखें। 






For accurate weather forecast and updates, download Skymet Weather (Android App | iOS App) App.

Other Latest Stories







latest news

Skymet weather

Download the Skymet App

Our app is available for download so give it a try