Skymet weather

[Hindi] दिल्ली में फिर से लौटी भीषण गर्मी और लू, 47 डिग्री पंहुचा तापमान

June 10, 2019 5:18 PM |

Delhi hot and dry weather

दिल्ली में भीषण गर्मी और लू का प्रकोप सोमवार यानि 10 मई को नए स्तर पर पहुंच गई। पालम ऑब्जर्वेटरी द्वारा दिन का अधिकतम तापमान 47 डिग्री दर्ज किया गया और सफदरगंज ने 44 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया। चिलचिलाती धुप और गर्म हवा के थपेड़ों ने लोगों का घर से निकलना तक मुश्किल कर दिया है।

23 मई के आसपास हुई बारिश के बाद, दिल्ली और उससे सटे आसपास के क्षेत्रों में लंबे समय से मौसम शुष्क और बेहद गर्म बना हुआ है। किसी भी महत्वपूर्ण मौसम प्रणाली नहीं होने के कारण, राजधानी दिल्ली में गर्म और शुष्क हवाएँ चल रही थीं। जिसके कारण यहां के तापमान में लगातार उछाल रिकॉर्ड किया जा रहा है।

बता दें कि, अब तक इस सीजन का सबसे अधिक अधिकतम तापमान 31 मई को सफदरजंग द्वारा 44.8 डिग्री सेल्सियस और 30 मई को पालम द्वारा 46.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

वास्तव में पिछले 2 सप्ताह से स्थिति ऐसी बनी हुई है कि, दिल्ली, नोएडा, गुरुग्राम, फरीदाबाद और गाजियाबाद का अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से भी ऊपर जा रहा है। जिसकी वजह से राजधानी समेत आसपास के अधिकांश स्थानों पर लू जैसी स्थिति पैदा हो गयी है।

9 जून यानि रविवार को पालम और अयानगर ने अपना अधिकतम तापमान 46.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया।जबकि रिज में 44.9 डिग्र्री और सफदरजंग द्वारा 43.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया ।

अगले 24 घंटों में राहत की उम्मीद

स्काइमेट के अनुसार, अगले 24 घंटों के दौरान कुछ राहत की उम्मीद है। मौसम जानकारों के मुताबिक, कल तक एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ पश्चिमी हिमालय तक पहुंच जाएगा और इस प्रणाली के कारण मध्य पाकिस्तान और उससे सटे पश्चिमी राजस्थान के हिस्सों में एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र विकसित होगा। इस मौसमी सिस्टम के कारण यहां प्री-मॉनसून गतिविधियां होने की संभावना है।

11 जून को देर दोपहर या शाम के दौरान दिल्ली, नोएडा, गुरुग्राम, फरीदाबाद और गाजियाबाद के कुछ हिस्सों में गरज के साथ धूल भरी आंधी देखी जायेगी। हालांकि, मध्याह्न के पहले का समय (फोरनून) गर्म रहेगा।

Also Read In English: Severe heat wave in Delhi returns as temperature peaks to 47 degrees, dust storm to bring relief

इसके अलावा, आने वाले दो-तीन दिनों तक दिल्ली और एनसीआर के कुछ हिस्सों में धूल भरी आंधी, गरज और तेज़ बारिश के साथ बारिश होगी। भले ही इन मौसम की गतिविधियों की तीव्रता ज्यादा नहीं होगी लेकिन चल रही भीषण गर्मी और लू से थोड़ी राहत मिल सकती है। तापमान में भी मामूली गिरावट की उम्मीद है।

Image credit: NBT

कृपया ध्यान दें: स्काइमेट की वेबसाइट पर उपलब्ध किसी भी सूचना या लेख को प्रसारित या प्रकाशित करने पर साभार: skymetweather.comअवश्य लिखें।






For accurate weather forecast and updates, download Skymet Weather (Android App | iOS App) App.

Other Latest Stories







latest news

Skymet weather

Download the Skymet App

Our app is available for download so give it a try