Skymet weather

[Hindi] मुंबई को फिर जमकर भिगोएगा मॉनसून, मूसलाधार वर्षा के चलते जन-जीवन हो सकता है प्रभावित

July 13, 2020 11:31 PM |

मुंबई में मूसलाधार मॉनसून वर्षा शुरू हो गई है। जुलाई महीने के पहले पखवाड़े में यह दूसरा मौका है जब मुंबई में जबरदस्त बारिश शुरू हुई है। बारिश का यह दौर 13 जुलाई से शुरू होगा और 16 जुलाई तक जारी रहेगा। इस दौरान सबसे ज्यादा वर्षा 15 जुलाई को होने की संभावना है। 16 जुलाई के बाद से बारिश की गतिविधियां कम हो जाएंगी। हालांकि 17 से 20 जुलाई के बीच भी हल्की से मध्यम मॉनसूनी बौछारें मुंबई के लोगों को भिगोती रहेंगी।

मुंबई में बारिश की ताज़ा स्थिति जानने के लिए देखें स्काइमेट का एडबल्यूएस मैप

https://www.skymetweather.com/flood/?state=MH

इस साल मॉनसून सीजन में जून ने मुंबई को निराश किया था। जून में मुंबई में सामान्य से 100 मिलीमीटर कम बारिश हुई। लेकिन जुलाई का आगाज मॉनसून वर्षा के लिहाज से काफी अच्छा रहा और जुलाई में मुंबई के लोगों को भारी बारिश ने जमकर भिगोया। खासतौर पर 4 से 6 जुलाई के बीच देश की आर्थिक राजधानी में मूसलाधार वर्षा दर्ज की गई। 3 दिनों में हुई भारी वर्षा के चलते जून में रह गई गई कमी की भी भरपाई हो गई। 1 जून से अब तक का कुल वर्षा का आंकड़ा सामान्य से 30% ऊपर पहुंच गया है।

Read in English: Monsoon 2020: Mumbai roars again, heavy rains likely for three days likely

जुलाई की शुरुआत में हुई अच्छी वर्षा और वर्तमान बारिश के चलते उम्मीद है कि जुलाई के महीने में होने वाली कुल वर्षा से अधिक बारिश एक पखवाड़े में ही हो जाएगी। मुंबई में जुलाई में औसतन 840 मिलीमीटर बारिश होती है। इसमें से 1 जुलाई से अब तक 725 मिलीमीटर वर्षा रिकॉर्ड की जा चुकी है।

महानगर मुंबई और इसके उपनगरीय क्षेत्रों में 13 से 16 जुलाई के बीच संभावित वर्षा के कारण यातायात व्यवस्था बाधित हो सकती है। सामान्य जनजीवन भी प्रभावित होगा। बारिश की गतिविधियां मुख्यतः शाम और रात को ज्यादा हो सकती हैं। दिन के समय बारिश में कुछ ब्रेक मिलने की संभावना रहेगी।

Image credit: TOI

कृपया ध्यान दें: स्काइमेट की वेबसाइट पर उपलब्ध किसी भी सूचना या लेख को प्रसारित या प्रकाशित करने पर साभार: skymetweather.com अवश्य लिखें।






For accurate weather forecast and updates, download Skymet Weather (Android App | iOS App) App.

Other Latest Stories







latest news

Skymet weather

Download the Skymet App

Our app is available for download so give it a try