Skymet weather

[Hindi] मुंबई में आज हुई भारी बारिश, शतकीय बारिश की संभावना

August 31, 2021 12:25 PM |

मुंबई की लम्बे समय से गायब बारिश ने एक बार फिर वापसी की है। कल यानि 30 अगस्त को बारिश की कुछ मध्यम गतिविधियां देखी गईं। दरअसल, पिछले 24 घंटों में सोमवार सुबह 8.30 बजे से सांताक्रूज में 49 मिमी अच्छी बारिश दर्ज की गई। ठाणे में भी इसी अवधि के दौरान 42 मिमी बारिश हुई।

वहीं आज भी मुंबई में सुबह से ही भारी बारिश हो रही है और बीच-बीच में बहुत कम ब्रेक भी हो रहे हैं। दरअसल, स्काईमेट के मौसम विज्ञानियों अनुसार, मुंबई में भारी बारिश की यह गतिविधियां दिन भर भारी रहने की संभावना है।

भारत की व्यावसायिक राजधानी में 100 मिमी से अधिक बारिश की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता है। इस दौरान यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है क्योंकि कुछ हिस्सों में जलभराव के कारण यातायात बाधित हो सकता है।

स्काइमेट के मौसम विज्ञानियों के अनुसार, निम्न दबाव का क्षेत्र इस समय उत्तर पश्चिमी मध्य महाराष्ट्र और इससे सटे पश्चिमी विदर्भ क्षेत्र पर बना हुआ है। इस मौसमी सिस्टम ने कोंकण क्षेत्र में मानसून को सक्रिय कर दिया है जिसके परिणामस्वरूप मुंबई और आसपास के क्षेत्रों में और अधिक बारिश होगी।

हालाँकि, कल यानि 1 सितम्बर को मुंबई में बारिश थोड़ी कम होने और 2 सितंबर को इसकी तीव्रता में और कमी होने की उम्मीद है। हालांकि, पूरे सप्ताह मौसम शुष्क रहने की उम्मीद नहीं है और निम्न दबाव के क्षेत्र और मानसून की सक्रियता के कारण कुछ वर्षा की गतिविधि देखी जाएगी।






For accurate weather forecast and updates, download Skymet Weather (Android App | iOS App) App.

Other Latest Stories







latest news

Skymet weather

Download the Skymet App

Our app is available for download so give it a try