[Hindi] राजनन्दगाँव, छिंदवाड़ा में हुई भारी वर्षा; भोपाल, इंदौर, ग्वालियर में भारी बारिश के आसार

September 20, 2017 4:29 PM|

Bhopal Rainमध्य भारत के दोनों बड़े राज्यों छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश में इस समय मॉनसून केन्द्रित है और कई स्थानों पर वर्षा हो रही है। मध्य प्रदेश के अधिकांश भागों में वर्षा का यह दौर अगले 2 दिनों तक जारी रहेगा। छत्तीसगढ़ में बारिश की गतिविधियां 24 घंटों के बाद कम होंगी। पिछले 24 घंटों के दौरान प्रमुख वर्षा वाले स्थानों पर ज़िक्र करें तो सबसे ऊपर नाम आएगा राजनन्दगाँव का जहां 101 मिलीमीटर की भीषण बारिश हुई।

इस दौरानरायपुरके माना में 80 मिलीमीटर, छिंदवाड़ा में 46, बिलासपुर में 39, दुर्ग में 35 और रायपुर में 34 मिलीमीटर की भारी वर्षा रिकॉर्ड की गई। सीधी में 14, पेंडरा में 13, रीवा में 8 और उमरिया में 7 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई है। छत्तीसगढ़ और इससे सटे ओड़ीशा तथा झारखंड पर बने निम्न दबाव के क्षेत्र के चलते इन भागों में बारिश की गतिविधियां देखने को मिल रही हैं।

[yuzo_related]

निम्न दबाव का क्षेत्र अब उत्तर-पश्चिमी दिशा में आगे बढ़ेगा और मध्य प्रदेश के उत्तर-पश्चिमी हिस्सों पर पहुंचेगा। हमारा अनुमान है कि मध्य प्रदेश के मध्य और उत्तरी भागों में आज रात से बारिश की गतिविधियां बढ़ जाएंगी। जबकि छत्तीसगढ़ और पूर्वी मध्य प्रदेश में हो रही भारी बारिश में कमी आएगी। मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में गरज और वर्षा वाले बादलों की ताज़ा स्थिति जानने के लिए नीचे दिए गए मैप पर क्लिक करें।

Madhya pradesh and chhattisgarh Lightning

मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के अधिकांश भागों में बादल छाए रहेंगे। सुबह और रात का मौसम सुहावना रहेगा। दिन के तापमान में कमी से दिन में भी गर्मी से राहत रहेगी। छत्तीसगढ़ में 22 सितंबर से मौसम मुख्यतः साफ हो जाएगा हालांकि एक-दो स्थानों पर वर्षा जारी रह सकती है। जबकि मध्य प्रदेश के मध्य और उत्तरी हिस्सों में 24 से 48 घंटों तक बारिश जारी रहने की संभावना है।

अनुमान है कि आगामी 24 घंटों के दौरानग्वालियर, गुना, खंडवा, खरगौन,भोपाल, देवास, इंदौर और धार में भारी वर्षा होने होगी। इन भागों में 24 घंटों के बाद बारिश की गतिविधियों में कमी आएगी। हालांकि हल्की वर्षा अगले 48 घंटों तक जारी रहने का अनुमान है। दूसरी ओरजबलपुर, सतना, सागर, सीधी,रतलामजैसे अन्य इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

Image credit: OneIndia

कृपया ध्यान दें: स्काइमेट की वेबसाइट पर उपलब्ध किसी भी सूचना या लेख को प्रसारित या प्रकाशित करने पर साभार:skymetweather.comअवश्य लिखें।

 

 

author image