Skymet weather

[Hindi] मुंबई मॉनसून: मूसलाधार बारिश से मुंबई की रफ्तार पर ब्रेक, सरकार ने आज घोषित किया सार्वजनिक अवकाश

July 2, 2019 3:02 PM |

mumbai rain

मुंबई में बीते कई दिनों से बारिश रुकने का नाम नहीं ले रही है। मुंबई में बीते 24 घंटों के दौरान 375 मिलीमीटर बारिश दर्ज हुई है। यह बारिश एक दशक के बाद जुलाई महीने में 24 घंटों के दौरान रिकॉर्ड की गयी सबसे अधिक बारिश है। लगातार 5 दिनों से हो रही भीषण बारिश के कारण सभी यातायात माध्यम बुरी तरह प्रभावित हुए हैं।

इससे पहले साल 2009 में मुंबई में 274.1 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गयी है। वहीं 24 घंटे के दौरान मुंबई में सबसे ज्यादा 944.2 मिलीमीटर बारिश साल 2005 में दर्ज की गयी थी।

महाराष्ट्र सरकार ने इन मौसमी हलचलों के चलते आज यानि मंगलवार 02 जुलाई को सार्वजनिक अवकाश घोषित कर दिया है। हर जगह पानी भरने से स्कूल और कॉलेजों में भी छुट्टी कर दी गयी है। लगातार हो रही भारी बारिश और ज्वार-भाटा से हो रहे जल-भराव के कारण एक्सप्रेस हाइवे पर स्थितियां बेहद खराब बनी हुई हैं। इस भीषण बारिश के चलते पूरे शहर की रफ्तार थम गयी है। वहीं राहत और बचाव कार्य के लिए नेवी और एनडीआरएफ की टीम को अलर्ट पर रखा गया है।

इसके अलावा इस भीषण बारिश में अलग-अलग स्थानों पर दीवार गिरने की घटनाएं हुई है। इसमें 22 लोगों की मृत्यु हो गयी।

Also Read In English: Heavy Mumbai rains bring city to a standstill, Govt declares July 2 as Public Holiday, school and colleges shut down

स्काइमेट के मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, अगले 24 घंटों तक मुंबई में भारी बारिश जारी रहने की संभावना है। स्काइमेट द्वारा यह के निवासियों को सलाह दी जाती है कि इस दौरान लोग घर पर ही रहे। अगले 24 घंटों के बाद, शहर में बारिश में कमी होने के साथ हालत सुधरने की उम्मीद है।

Image Credit: The Indian Express

कृपया ध्यान दें: स्काइमेट की वेबसाइट पर उपलब्ध किसी भी सूचना या लेख को प्रसारित या प्रकाशित करने पर साभार: skymetweather.com अवश्य लिखें ।






For accurate weather forecast and updates, download Skymet Weather (Android App | iOS App) App.

Other Latest Stories







latest news

Skymet weather

Download the Skymet App

Our app is available for download so give it a try