Skymet weather

[Hindi] मध्य प्रदेश में होगी भारी वर्षा

August 18, 2018 4:47 PM |

Madhya pradesh weather

पिछले 24 घंटों के दौरान मध्य प्रदेश में, अलग-अलग जगहों पर हल्की से सामान्य बारिश हुयी वहीं कुछ जगहों पर भारी वर्षा हुयी।

शुक्रवार को सुबह 08:30 बजे से पिछले 24 घंटों के दौरान, होशंगाबाद में 20 मिमी बारिश दर्ज की गई, जबकि रायसेन में 18 मिमी, रीवा में 10 मिमी, बेतुल में 7.2 मिमी, शाजापुर में 10 मिमी, सतना में 4 मिमी, गुना और इंदौर में 3 मिमी और ग्वालियर में सिर्फ 1 मिमी वर्षा हुयी।

वर्तमान में, मध्य प्रदेश के उपर मौजूद डिप्रेशन पश्चिम / उत्तर-पश्चिम दिशा की तरफ आगे बढ़ गया है और निम्न दबाव के क्षेत्र में तब्दील हो गया है। अब निम्न दबाव का क्षेत्र मध्य प्रदेश के पश्चिमी हिस्सों और उसके आस-पास स्थित है। वास्तव में, मानसून की अक्षीय रेखा मध्य प्रदेश के मध्य भागों में फैली हुई है।

इन प्रणालियों के कारण राज्य के अधिकांश हिस्सों में गर्म और नम हवाएं बह रही हैं। इसलिए, मध्य प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में मध्यम वर्षा जारी रहने की संभावना है।

मध्य प्रदेश के दक्षिणी इलाकों के कुछ हिस्सों में भारी वर्षा होगी। बेतुल, होशंगाबाद, केस्ला, छिंदवाड़ा और शाजापुर जैसे स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है।

अगर मध्य प्रदेश के तापमान की बात की जाये तो दिन का तापमान 30 डिग्री सेल्सियस से कुछ ज्यादा हो सकता है जबकि न्यूनतम तापमान 20 डिग्री से कुछ ऊपर रहेगा।

Image Credit: YouTube             

Any information taken from here should be credited to skymetweather.com 






For accurate weather forecast and updates, download Skymet Weather (Android App | iOS App) App.

Other Latest Stories







latest news

Skymet weather

Download the Skymet App

Our app is available for download so give it a try