Skymet weather

[Hindi] इंदौर, उज्जैन, भोपाल, जबलपुर में सुहावना मौसम; रायपुर, दुर्ग में हो सकती है हल्की वर्षा

October 24, 2017 7:17 PM |

Gwalior weatherमध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में बारिश की गतिविधियां लगभग बंद हो गई हैं। धीरे-धीरे हवाओं का रुख भी बदल रहा है जिससे दोनों राज्यों में न्यूनतम तापमान में कुछ गिरावट शुरू होगी। उत्तरी छत्तीसगढ़ में जहां न्यूनतम तापमान में 3 से 4 डिग्री सेल्सियस तक की कमी का अनुमान है वहीं दक्षिणी छत्तीसगढ़ में एक-दो स्थानों पर अगले 24 घंटों तक बारिश जारी रह सकती है।

स्काईमेट के मौसम विशेषज्ञों के अनुसार छत्तीसगढ़ से अरब सागर तक एक ट्रफ रेखा बनी हुई थी इसके प्रभाव से दक्षिणी छत्तीसगढ़ और इससे सटे दक्षिण पूर्वी मध्य प्रदेश में बादल छाए हुए थे और दक्षिण-पूर्वी आज हवाएं चल रही थी। इन भागों में हल्की वर्षा भी दर्ज की गई है। यह सिस्टम धीरे-धीरे कमजोर हो रहा है और अगले 24 घंटों के बाद निष्प्रभावी हो जाएगा। हालांकि इसके चलते अगले 24 घंटों तक दक्षिणी छत्तीसगढ़ विशेषकर रायपुर, दुर्ग, भिलाई, जगदलपुर और आसपास के भागों में एक-दो स्थानों पर हल्की वर्षा जारी रहने की संभावना है।

[yuzo_related]

दूसरी ओर समूचे मध्य प्रदेश में मौसम शुष्क रहेगा। उत्तरी हिस्सों में तापमान अधिक होने के चलते दिन में अभी भी गर्मी बनी रहेगी जबकि न्यूनतम तापमान में धीरे-धीरे गिरावट होने के आसार हैं। मध्य प्रदेश में शुष्क और शीतल उत्तर-पश्चिमी हवाएं चलेंगी जबकि छत्तीसगढ़ में उत्तरी हवाएं चलेंगी।

मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में गरज और वर्षा वाले बादलों की ताज़ा स्थिति जानने के लिए नीचे दिए गए मैप पर क्लिक करें।

lightning in mp and chhattisgarh

इंदौर, उज्जैन, भोपाल, जबलपुर में सुबह और रात के समय मौसम सुहावना होगा जबकि भोपाल में दिन में गर्मी बनी रहेगी। सामान्य से अधिक तापमान के चलते ग्वालियर गुना और आसपास के उत्तरी जिलों में भी गर्मी जारी रहने के आसार हैं। दोनों राज्यों में हवाओं का रुख भले ही बदल रहा है लेकिन हवाओं की गति बहुत अधिक ना होने के चलते सुबह के समय धुंध छाई रहने की संभावना है।

Image credit: Indiadestiny.com

कृपया ध्यान दें: स्काइमेट की वेबसाइट पर उपलब्ध किसी भी सूचना या लेख को प्रसारित या प्रकाशित करने पर साभार: skymetweather.com अवश्य लिखें।

 

 






For accurate weather forecast and updates, download Skymet Weather (Android App | iOS App) App.

Other Latest Stories







latest news

Skymet weather

Download the Skymet App

Our app is available for download so give it a try