[Hindi] जबलपुर, होशंगाबाद, दुर्ग, रायपुर में सक्रिय है मौसम; अच्छी वर्षा के आसार

October 5, 2017 6:09 PM|

Indore rain and Bhopal rainमध्य भारत के कुछ भागों में मौसम सक्रिय हो गया है। इस समय राजस्थान सहित उत्तर भारत के मैदानी भागों से आ रही शुष्क उत्तर-पश्चिमी हवाएँ बंगाल की खाड़ी से आने वाली आर्द्र हवाओं से मिल रही हैं। इन हवाओं के चलते मध्य प्रदेश और इससे सटे छत्तीसगढ़ पर गरज वाले बादल विकसित हो गए हैं और बारिश हो रही है। इन भागों में अगले 2-3 दिनों तक मौसम सक्रिय रहेगा और कई स्थानों पर बारिश देखने को मिलेगी।

स्काइमेट के मौसम विशेषज्ञों के अनुसार ओड़ीशा पर बने चक्रवाती क्षेत्र के चलते भी आर्द्र हवाएँ मध्य भारत को लगातार प्रभावित करती रहेंगी। छत्तीसगढ़ के मध्य और उत्तरी हिस्सों और मध्य प्रदेश के पूर्वी तथा दक्षिणी भागों में कई जगहों पर वर्षा दर्ज की जाएगी। जबकि मध्य प्रदेश के बाकी हिस्सों मौसम शुष्क और गर्म बना रहेगा। दक्षिणी छत्तीसगढ़ में भी विशेष मौसमी हलचल नहीं होगी और मुख्यतः शुष्क मौसम के साथ हल्की वर्षा देखने को मिलेगी।

[yuzo_related]

स्काइमेट के अनुमानों के अनुसार छत्तीसगढ़ केरायपुर, रायगढ़, दुर्ग, बिलासपुर में और मध्य प्रदेश केजबलपुर, मंडला, होशंगाबाद, बेतुल, सिवनी और छिंदवाड़ा सहित पूर्वी और दक्षिणी हिस्सों में बृहस्पतिवार से ही वर्षा शुरू हुई है। इन भागों में अगले 2-3 दिनों तक कई जगहों पर हल्की से मध्यम वर्षा जारी रहने के आसार हैं। देश भर में गरज और वर्षा वाले बादलों की ताज़ा स्थिति जानने के लिए नीचे दिए गए मैप पर क्लिक करें।

lightning in mp and chhattisgarh

मध्य प्रदेश के दक्षिण-पश्चिमी भागों और मध्य क्षेत्रों विशेषकर राजधानीभोपालमें भी कल से वर्षा शुरू हो जाएगी। इंदौर, उज्जैन, देवास, दमोह,मंदसौर, खंडवा, खरगौन, हरदा और इटारसी में भी अगले 2-3 दिनों के दौरान कुछ स्थानों पर हल्की और कहीं-कहीं मध्यम वर्षा होने की संभावना है।

Image credit: Business Line

कृपया ध्यान दें: स्काइमेट की वेबसाइट पर उपलब्ध किसी भी सूचना या लेख को प्रसारित या प्रकाशित करने पर साभार:skymetweather.comअवश्य लिखें।

 

 

author image