Skymet weather

[Hindi] जमशेदपुर, रांची, सिमडेगा और रामपुर में अगले 24 घंटों के दौरान बारिश की उम्मीद

July 28, 2019 12:13 PM |

rain in Jharkhand

झारखंड के लगभग अधिकांश जगहों पर पिछले 48 घंटों के दौरान हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई। इस बारिश के बावजूद, 27 जुलाई तक के अनुसार राज्य में 38 प्रतिशत बारिश की कमी रिकॉर्ड हुई। इस दौरान दक्षिणी भागों की तुलना में झारखंड के उत्तरी भागों में कम बारिश हुई है।

राज्य में यह बारिश मॉनसून ट्रफ और झारखंड तथा आस-पास के क्षेत्र में बने निम्न दबाव क्षेत्र के कारण हुई है। इस समय, निम्न दवाब क्षेत्र दक्षिणी झारखंड और उससे सटे उत्तरी ओडिशा के भागों में स्थित है और यह प्रणाली पश्चिम / उत्तर-पश्चिम दिशा की ओर आगे बढ़ रही है।

स्काइमेट के मौसम विशेषज्ञों का मानना है कि, अगले 24 से 36 घंटों के दौरान, झारखंड के दक्षिणी हिस्सों में कई स्थानों पर गरज के साथ मध्यम बारिश हो सकती है। जबकि झारखंड के उत्तरी हिस्सों में अलग-अलग स्थानों पर हल्की बारिश होने की संभावना है। इसके अलावा जमशेदपुर, रांची, सराय गुमला, सिमडेगा, रामपुर जैसे स्थानों पर गरज के साथ मध्यम बारिश हो सकती है।

Also Read In English: Rains ahead for Jamshedpur, Ranchi, Simdega, Rampur in the next 24 hours

संभवतः होने वाली बारिश से राज्य को वर्षा की कमी से उबरने में मदद मिल सकती है क्यूंकि एक के बाद एक अन्य सिस्टम बंगाल की उत्तर-पश्चिमी बंगाल की खाड़ी में बन रहे हैं।

यह बारिश वर्तमान फसल प्रणालियों के लिए बहुत उपयोगी होगी। हालांकि, अगले 48 घंटों के बाद, बारिश की तीव्रता थोड़े समय के लिए कम होने की संभावना है।

Image Credit:News Portal Ranchi Jharkhand India

कृपया ध्यान दें: स्काइमेट की वेबसाइट पर उपलब्ध किसी भी सूचना या लेख को प्रसारित या प्रकाशित करने पर साभार: skymetweather.com अवश्य लिखें।






For accurate weather forecast and updates, download Skymet Weather (Android App | iOS App) App.

Other Latest Stories







latest news

Skymet weather

Download the Skymet App

Our app is available for download so give it a try