Skymet weather

[Hindi] वैष्णो देवी में 21-22 मार्च को इस महीने की आखिरी बारिश और बर्फबारी

March 19, 2018 5:27 PM |

Rain and snow in Vaishno Deviवैष्णो देवी में लगभग 4-5 दिनों से मौसम शुष्क बना हुआ है। इस बीच 21 मार्च से पुनः मौसम सक्रिय हो रहा है। जिसके चलते 21 और 22 मार्च को वैष्णो देवी में वर्षा और गरज के साथ बारिश होने की संभावना है। भवन पर एक-दो जगह हल्की बर्फबारी भी हो सकती है। एक नया पश्चिमी जम्मू कश्मीर के पास पहुँचने वाला है। यही सिस्टम पवित्र धाम में यह गतिविधियां देगा। यह सिस्टम इस समय उत्तरी अफगानिस्तान और इससे सटे पाकिस्तान पर है।

उत्तर भारत के पवित्र तीर्थ स्थानों में से एक वैष्णो देवी में पिछले दिनों के मौसम की बात करें तो 13 से 15 मार्च के बीच बारिश और हल्की बर्फबारी दर्ज की गई। उसके बाद से मौसम शुष्क और साफ बना हुआ है। दिन में खिली धूप के चलते अधिकतम तापमान में वृद्धि हुई जबकि शीतल हवाओं के चलते न्यूनतम तापमान सामान्य स्तर पर रिकॉर्ड किया जा रहा है। गरज और वर्षा वाले बादलों की ताज़ा स्थिति जानने के लिए नीचे दिए गए मैप पर क्लिक करें।

Jammu Kashmir Lightning and rain

मौसम विशेषज्ञों की मानें तो यह इस सीज़न की आखिरी बर्फबारी होगी। इसके बाद पश्चिमी विक्षोभ जम्मू कश्मीर के काफी उत्तर से ही निकल जाएगा जिससे आने वाले दिनों में मौसम में हलचल ना के बराबर होंगी। फिलहाल 21 और 22 मार्च को बारिश और बर्फबारी के बाद 23 मार्च से पुनः मौसम शुष्क हो जाएगा। हालांकि आंशिक बादल छाए रहेंगे।

[yuzo_related]

मौसम बदलता है तो तापमान में भी उतार चढ़ाव आता है और आने वाले दिनों में तापमान की बात करें तो कटरा में दिन में पारा होगा 22 से 25 डिग्री के बीच। न्यूनतम तापमान 13 से 15 डिग्री के बीच। दूसरी ओर भवन पर अधिकतम तापमान 16 से 18 डिग्री सेल्सियस के बीच रिकॉर्ड किया जा सकता है। न्यूनतम तापमान सामान्य से नीचे 10 डिग्री के अंदर बना रहेगा।

Image credit: Youtube

कृपया ध्यान दें: स्काइमेट की वेबसाइट पर उपलब्ध किसी भी सूचना या लेख को प्रसारित या प्रकाशित करने पर साभार: skymetweather.com अवश्य लिखें।

 

 






For accurate weather forecast and updates, download Skymet Weather (Android App | iOS App) App.

Other Latest Stories







latest news

Skymet weather

Download the Skymet App

Our app is available for download so give it a try