[Hindi] दिल्ली, हरियाणा, पंजाब में हल्की बारिश, पर नहीं मिलेगी लू से राहत

May 9, 2017 4:30 PM|

Delhi Rain Zeenewsउत्तर भारत के लोगों को कुछ दिनों की भीषण गर्मी के बीच अब राहत का बेसब्री से इंतज़ार है। बीते कुछ दिनों सेपंजाब,हरियाणा,दिल्लीऔर पश्चिमीउत्तर प्रदेशमें लू जैसे हालात बने हुए हैं और लोग भीषण गर्मी से हलकान हैं। इस बीच उत्तर भारत के पर्वतीय भागों के पास एक पश्चिमी विक्षोभ बना हुआ है। हालांकि यह बहुत सक्षम नहीं है लेकिन इसके प्रभाव से मध्य पाकिस्तान पर एक चक्रवाती सिस्टम विकसित हो गया है। इससे एक ट्रफ रेखा दिल्ली तथा उत्तर प्रदेश होते हुए पूर्वी भारत तक पहुँच रही है।

इन मौसमी सिस्टमों के चलते उत्तर भारत के मैदानी राज्यों में वातावरण में आर्द्रता पहले से ही बढ़ गई जिसके चलते गर्मी के साथ-साथ उमस भी परेशान कर रही है। उम्मीद के विपरीत कल शाम दिल्ली और आसपास के भागों में कोई मौसमी हलचल नहीं हुई लेकिन आज शाम और कल शाम को पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, पश्चिमी उत्तर प्रदेश तथाराजस्थानमें कुछ स्थानों पर गरज के साथ धूलभरी आँधी चलने के आसार हैं। इन भागों में एक-दो स्थानों पर वर्षा भी दर्ज की जा सकती है।

स्काइमेट के मौसम विशेषज्ञों के अनुसार मैदानी राज्यों में आने वाले दिनों में भी पारा सामान्य से अधिक ही बना रहेगा और गर्मी से विशेष राहत मिलने की संभावना नहीं है क्योंकि मौसमी हलचल दोपहर बाद या शाम के समय होगी तब तक पारा पहले ही अपने चरम पर पहुँच चुका होता है। फिलहाल अगले दो दिनों के दौरान संभावित मौसमी गतिविधियां देखने को मिलेंगी।

उत्तर भारत में इन मौसमी हलचलों के बावजूद अधिकतम तापमान में क्रमशः बढ़ोत्तरी का क्रम जारी रहेगा। स्काइमेट का अनुमान है कि दिल्ली में 10 और 11 मई को अधिकतम तापमान 42 डिग्री हो सकता है। 12 मई को पारा 43 डिग्री तक पहुँच जाएगा जिससे लू जैसी स्थितियाँ संभावित हैं। उत्तर भारत के अन्य भागों में भी तापमान 41 से 44 डिग्री के बीच रिकॉर्ड किया जाने की संभावना है। यानि उत्तर भारत में गर्मी अपने चरम पर है और कोई मुरव्वत करने को तैयार नहीं है। हमारा सुझाव है कि गर्मी से बचाव के लिए सावधानी बरतें और खुली धूप में कम से कम निकलें।

Image credit:Zee News

कृपया ध्यान दें: स्काइमेट की वेबसाइट पर उपलब्ध किसी भी सूचना या लेख को प्रसारित या प्रकाशित करने पर साभार:skymetweather.com अवश्य लिखें।

 

 

Similar Articles

thumbnail image
[Hindi] सम्पूर्ण भारत का मार्च 14, 2025 का मौसम पूर्वानुमान

13 से 15 मार्च के बीच पंजाब, हरियाणा, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और राजस्थान में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है, जबकि 15 मार्च को पूर्वी उत्तर प्रदेश में भी बारिश की संभावना है।

posted on:
thumbnail image
होली पर कैसा रहेगा मौसम? जानिए दिल्ली, मुंबई, जयपुर, पटना, मथुरा समेत कई शहरों का मौसम पूर्वानुमान

रंगों के त्योहार होली पर मौसम का मिजाज अलग-अलग शहरों में भिन्न रहेगा। कुछ जगहों पर हल्की बारिश की संभावना है, तो कुछ शहरों में चटख धूप खिली रहेगी। आइए जानते हैं दिल्ली, मुंबई, जयपुर, पटना, मथुरा, हरियाणा, केरल और उत्तराखंड के लिए होली का मौसम कैसा रहेगा।

posted on:
thumbnail image
पश्चिमी विक्षोभ लगातार सक्रिय, हिमालयी राज्यों में बारिश और बर्फबारी की चेतावनी

इस बार मार्च में भी पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय बना हुआ है, जिससे पहाड़ी और मैदानी क्षेत्रों दोनों में प्रभाव देखने को मिलेगा। जहां हिमालयी राज्यों में बर्फबारी की कमी दूर होगी, वहीं उत्तर भारत के किसान ओलावृष्टि और बारिश के कारण सतर्कता बरतने की जरूरत होगी।

posted on:
thumbnail image
रंगों के साथ बरसेंगे बादल, इस बार होली पर कई राज्यों में होगी बारिश

आमतौर पर, इस मौसम में होली के समय गर्मी महसूस की जाती है। लेकिन साल 2025 इसमें अपवाद साबित हो सकता है, क्योंकि इस बार देश के कई शहरों में होली के दौरान बारिश होने की संभावना है। खासकर उत्तरी मैदानी इलाकों में इस समय बारिश बहुत कम होती है, लेकिन इस बार मौसम कुछ अलग रहने वाला है।

posted on: