Skymet weather

[Hindi] शुक्रवार को दुनिया के सबसे गर्म 15 शहरों की सूची में सभी शहर भारत के

April 27, 2019 4:35 PM |

Top 15 Hottest Cities Of the World

बढ़ रहे तापमान के कारण दुनिया भर में गर्मी अपने चरम पर है। हालात ऐसे हो गए हैं कि लोगों के लिए घरों से निकलना भी मुश्किल हो गया है। इस बीच इससे जुड़ी एक चौंकानेवाली रिपोर्ट सामने आई है। जिसमें खुलासा हुआ है कि इस गर्मी के बढ़ते प्रकोप का सबसे ज्यादा असर भारत पर ही दिख रहा है। दरअसल, शुक्रवार को सबसे गर्म शहरों की एक लिस्ट जारी हुई है। इसमें शुक्रवार को शाम 7.30 बजे के तापमान को पैमाना बनाया गया था। बता दें कि, बीते शुक्रवार को कई भारतीय शहरों में पारा चढ़ा रहा और लोगों को गर्म हवा के झोंकों का सामना करना पड़ा।

अल डोराडो मौसम वेबसाइट की रिपोर्ट के अनुसार दुनिया के 15 सबसे गर्म शहरों की लिस्ट में सभी मध्य भारत और उसके आसपास के क्षेत्र ही शामिल रहे। वहीं, इस लिस्ट में 46.6 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ मध्य प्रदेश का खरगोन शहर पहले स्थान पर रहा।

इस लिस्ट में जो 15 नाम शामिल हैं उसमें से 9 महाराष्ट्र, 3 मध्य प्रदेश, दो उत्तर प्रदेश और एक तेलंगाना का है।इस लिस्ट के मुताबिक नागपुर (45.2 डिग्री) दुनिया के गर्म शहरों में 9 वें नंबर पर रहा। क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र (आरएमसी) ने भी माना कि वहां के लिए यह सीजन का सबसे गर्म दिन था।

इसके अलावा इस लिस्ट में विदर्भ क्षेत्र के कुछ और जगह शामिल हैं जहाँ का तापमान 45 डिग्री के पार रहा। इनमे अमरावती (45.4), ब्रह्मपुरी (45.8), चंद्रपुर (45.6) और वर्धा (45.7) भी शामिल हैं।

स्काईमेट के मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, अगले 2-3 दिनों में मध्य प्रदेश और विदर्भ के कई स्थानों पर दिन का तापमान में बढ़ोतरी के आसार हैं। जो कि बढ़कर 45 से 47 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की उम्मीद है।इसके अलावा, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, गुजरात, छत्तीसगढ़ सहित आंतरिक ओडिशा और तेलंगाना के कुछ हिस्सों में भी तापमान बढ़कर 40 डिग्री के आसपास हो जाने की संभावना है। साथ ही, दिल्ली के लोगों को भी बढ़ रहे तापमान के कारण असहनीय गर्मी का सामना करना पड़ सकता है।

Also Read In English : 15 HOTTEST CITIES OF THE WORLD ON FRIDAY WERE IN INDIA

Image Credit: Times of India

कृपया ध्यान दें: स्काइमेट की वेबसाइट पर उपलब्ध किसी भी सूचना या लेख को प्रसारित या प्रकाशित करने पर साभार: skymetweather.com अवश्य लिखें।






For accurate weather forecast and updates, download Skymet Weather (Android App | iOS App) App.

Other Latest Stories







latest news

Skymet weather

Download the Skymet App

Our app is available for download so give it a try