Skymet weather

[Hindi] अंडमान सागर में निम्न दबाव, 5 दिसम्बर तक ले सकता है चक्रवाती तूफान का रूप

December 1, 2017 1:35 PM |

Cyclone in Bay of Bengal Track 600

Update for Low Pressure in Bay: May intensify into well marked low today

अंडमान सागर के दक्षिणी भागों में बना निम्न दबाव का क्षेत्र लगातार प्रभावी हो रहा है और यह आज शाम तक गहरे निम्न दबाव का क्षेत्र बन सकता है। क्रमशः इसके और प्रभावी होते हुए डिप्रेशन और डीप डिप्रेशन बनने की संभावना है। अनुमान है कि 5 दिसम्बर को यह सिस्टम चक्रवाती तूफान बनेगा और उत्तर-पश्चिमी दिशा में आगे बढ़ते हुए उत्तरी तटीय तमिलनाडु के पास से देश के ज़मीनी हिस्सों पर दस्तक देगा।

इस सिस्टम को अभी लंबी समुद्री यात्रा करनी है जिसके चलते इसके चक्रवाती तूफान बनने की पूरी संभावना है। स्काइमेट के प्रमुख मौसम विशेषज्ञ महेश पालावत के अनुसार समुद्र के जिस क्षेत्र से होकर इसे आगे बढ़ना है, उस समुद्री सतह का तापमान अधिक है जिससे इसे भरपूर ऊर्जा मिलती रहेगी। हालांकि उनका यह भी कहना है कि इसका और सटीक अनुमान लगाने के लिए हमें प्रतीक्षा करनी होगी। इस सिस्टम पर स्काइमेट की बारीक नज़र बनी हुई है और इससे जुड़ा अपडेट आपको लगातार देते रहेंगे। अपडेट के लिए facebook.com/Skymet weather और twitter.com/@SkymetWeather पर भी आप फॉलो कर सकते हैं।

अगर यह सिस्टम तूफान का रूप लेता है तो इसे ‘सागर’ नाम दिया जाएगा। शुक्रवार की शाम को यह गहरे निम्न दबाव का रूप लेगा और धीरे-धीरे प्रभावी होते हुए समुद्री तूफान के रूप में 5-6 नवंबर को तमिलनाडु के उत्तरी हिस्सों से आगे बढ़ेगा। इसके प्रभाव से चेन्नई सहित उत्तरी तमिलनाडु और दक्षिणी आंध्र प्रदेश में भारी वर्षा होने की आशंका है।

Cyclone Update in Bay: 30 November, 2017, Low pressure develops in Andaman Sea, may intensify into cyclone by December 5

दक्षिण भारत के पास कोमोरिन क्षेत्र में बने चक्रवाती तूफान से तमिलनाडु और केरल में बारिश हो रही है। ‘ओखी’ तूफान लक्षद्वीप में भी भारी बारिश देगा। इस बीच अंडमान सागर के दक्षिण में भी एक निम्न दबाव का क्षेत्र बन गया है। यह सिस्टम भी आने वाले समय में चक्रवाती तूफान बन सकता है। अनुमान है कि तूफान बनने के बाद यह चेन्नई के पास से उत्तरी तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश के दक्षिणी तटों से मुख्य भू-भाग में पहुंचेगा।

स्काइमेट के मौसम विशेषज्ञों के अनुसार अंडमान के पास बना निम्न दबाव का क्षेत्र अगले 24 घंटों में गहरे निम्न दबाव का रूप ले लेगा। पश्चिमी और उत्तर पश्चिमी दिशा में आगे बढ़ते हुए यह सिस्टम 3 या 4 दिसम्बर को चक्रवाती तूफान बन सकता है। अगर यह सिस्टम तूफान बना तो इसे सागर नाम से जाना जाएगा। अंडमान सागर से तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश के तटों तक पहुँचने से पहले इसे लंबा समुद्री रास्ता तय करना है जिससे इसके चक्रवात बनने की पूरी संभावना है।

[yuzo_related]

वर्तमान अनुमान के अनुसार चक्रवात ‘सागर’ उत्तरी तमिलनाडु और इससे सटे दक्षिणी आंध्र प्रदेश के तटों से प्रवेश करेगा और इन भागों में 5 और 6 दिसम्बर को भीषण बारिश देगा। आगे भी इसकी दिशा उत्तर-पश्चिमी रहने की संभावना है। अनुमान है कि लंबे समय से बारिश के इंतज़ार में तेलंगाना को भी 5 से 7 दिसम्बर के बीच अच्छी बारिश देखने को मिल सकती है। गरज और वर्षा वाले बादलों की ताज़ा स्थिति जानने के लिए नीचे दिए गए मैप पर क्लिक करें।

Lightning in south india

संभावित चक्रवाती तूफान के प्रभाव के चलते दक्षिणी ओड़ीशा, दक्षिणी छत्तीसगढ़ और विदर्भ क्षेत्र में बादल छाएंगे और 6-7 दिसम्बर के बीच हल्की बारिश कहीं-कहीं देखने को मिल सकती है। इस समय खरीफ फसलें परिपक्व हो गई हैं और अधिकतर इलाकों में कटाई और मड़ाई हो चुकी है। लेकिन दक्षिणी आंध्र प्रदेश और उत्तरी तमिलनाडु तथा इससे सटे हुए भागों में खड़ी फसलों को इस तूफान से नुकसान की आशंका है।

Image credit:

कृपया ध्यान दें: स्काइमेट की वेबसाइट पर उपलब्ध किसी भी सूचना या लेख को प्रसारित या प्रकाशित करने पर साभार: skymetweather.com अवश्य लिखें।

 

 






For accurate weather forecast and updates, download Skymet Weather (Android App | iOS App) App.

Other Latest Stories







latest news

Skymet weather

Download the Skymet App

Our app is available for download so give it a try