Skymet weather

[Hindi] दिल्ली में दिखा मार्च महीने का अधिकतम रिकॉर्ड, बादल छाये रहने के बावज़ूद बढ़ा तापमान

March 20, 2019 1:38 PM |

दिल्ली में पहली बार इस प्री मॉनसून सीजन में 19 मार्च यानि मंगलवार को अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पूरे मार्च में तापमान सामान्य से नीचे रहने के बाद, महीने के आखिरी में पहली बार तापमान का यह आंकड़ा सामान्य स्तर को पार कर गया। हालांकि अगर तापमान में हुई बढ़त की बात करें तो यह वृद्धि केवल एक डिग्री की ही रही।

दिल्ली शहर के मासिक औसत तापमान को देखें तो यह आंकड़ा 29.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ है। अमूमन मार्च महीने का पहला भाग खत्म होने के बाद, तापमान बढ़ना शुरू होता है और महीने के अंत तक यह तापमान 34 डिग्री के करीब पहुंच जाता है।
यह वह समय है जब मौसम में गर्मी दिखने लगती है, यानी मार्च महीने में ग्रीष्मकालीन दौर शुरू हो जाती है। हालांकि, इस साल मार्च में ऐसा नहीं हुआ है।

मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, तापमान का सामान्य से भी नीचे रहने का कारण, पहाड़ियों में पश्चिमी विक्षोभ का लगातार बनना है। इसके प्रभाव से बने चक्रवाती हवाओं के क्षेत्र से हवाओं में भी बड़े उतार-चढ़ाव होते रहे हैं। इस साल मार्च महीने में गर्मी नहीं आने के पीछे मुख्य रूप से यही दो वजहें हैं।

स्काईमेट के अनुसार, 20 मार्च को राजधानी दिल्ली में दिन के तापमान में और बढ़ोतरी दिख सकती है। जिसके बाद यह तापमान 32 - 33° C के आसपास मापे जाने की आशंका है। रिकॉर्ड आंकड़ों के अनुसार बुधवार सुबह 10:30 बजे, तापमान 28 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। इस प्रकार अगर देखा जाए तो तापमान का 30 डिग्री के निशान को पार करना भी मुश्किल नहीं होगा।

Also Read In English : At 30 degrees, Delhi records highest maximum of March, mercury to rise despite clouding

एक बार फिर, एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ ने जम्मू-कश्मीर का रुख किया है और इसके प्रभाव से उत्तर-पश्चिमी मैदानों पर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बन गया है। इसके कारण इन क्षेत्रों में आसमान में बादल छाये रहने के साथ कुछ जगह छुट-पुट बारिश भी दिख सकती है। इस मौसम प्रणाली की वजह से दिल्ली-एनसीआर में कल के मुकाबले आज ज्यादा हवा चल सकती है।

दिल्ली और इससे सटे आसपास के क्षेत्रों में अगले 4-5 दिनों के लिए अभी कोई मौसमी गतिविधियों का पूर्वानुमान नहीं लगाया जा रहा है। इन भागों में ज्यादा धूप बने रहने के साथ ही तापमान में भी वृद्धि हो सकती है। आने वाले दिनों में तापमान 34 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंचने की आशंका है।

अगर बारिश की बात करें तो, दिल्ली समेत आसपास के भागों में इसका अगला दौर 26 मार्च के आसपास दिखने की संभावना है लेकिन बारिश की तीव्रता ज्यादा नहीं होगी। इसलिए आने वाले बारिश का ज्यादा असर तापमान पर नहीं देखा जाएगा।

Image Credit: Skymet Weather

कृपया ध्यान दें: स्काइमेट की वेबसाइट पर उपलब्ध किसी भी सूचना या लेख को प्रसारित या प्रकाशित करने पर साभार: skymetweather.com अवश्य लिखें।






For accurate weather forecast and updates, download Skymet Weather (Android App | iOS App) App.

Other Latest Stories







latest news

Skymet weather

Download the Skymet App

Our app is available for download so give it a try