Skymet weather

[Hindi] दिल्ली में पारा गिरकर पहुंचा 30 डिग्री, अगले 2-3 दिनों तक ठंडी हवाओं के साथ सुहावना रहेगा मौसम

June 17, 2019 3:31 PM |

Delhi rains

दिल्ली और एनसीआर में प्री-मॉनसून बारिश एक बार फिर से देखने को मिली है। इसके कारण यहां का मौसम सुहावना बन गया है। आज यानि सोमवार को भी दिन की शुरुआत सुहावने मौसम, आसमान में बादल और हल्की हवाओं के साथ हुई। दिल्ली एनसीआर के भागों में एक-दो स्थानों पर बारिश की गतिविधियां देखने को मिली हैं। इसके अलावा पश्चिमी और दक्षिण-पश्चिमी दिल्ली समेत गुरुग्राम और फरीदाबाद में भी यह गतिविधियां दर्ज की गयी।

स्काइमेट के मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, इन गतिविधियों के कारण यहां दिन के तापमान में काफी गिरावट दर्ज की गयी। दोपहर 12 बजे के आस-पास तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के करीब दर्ज किया गया। इसके अलावा दिल्ली के अन्य भागों में भी बारिश होने की उम्मीद है। इसके कारण, दिल्ली का अधिकतम तापमान सिर्फ 35 डिग्री के आस-पास बने रहने के आसार हैं।

स्काइमेट के अनुसार, हरियाणा और इससे सटे हुए इलाकों पर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है। इसके अलावा अरब सागर से आ रही आर्द्र हवाएं दिल्ली समेत उत्तरी मैदानी भागों में नमी की मात्रा में बढ़ोत्तरी कर रही हैं। जो कि अगले 2-3 दिनों तक जारी रहने के आसार हैं। इसके कारण दिल्ली और एनसीआर में 19 जून तक रुक-रुक कर कुछ स्थानों पर गरज के साथ बारिश होने की उम्मीद है।

दिल्ली में कल यानि 16 जून को अधिकतम तापमान सामान्य से नीचे 36.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि 15 जून को यहां अधिकतम तापमान 43 डिग्री दर्ज किया गया था।

दिल्ली-एनसीआर में बीते 20 दिनों से मौसम शुष्क बना हुआ था। इसके अलावा बीते 48 घंटों से दिल्ली और इससे सटे हुए इलाकों जैसे नोएडा, गुरुग्राम, फरीदाबाद और गाज़ियाबाद में एक-दो स्थानों में बारिश की गतिविधियां दर्ज की गयी हैं। इसके कारण यहां लू की स्थिति से काफी राहत मिली है।

बारिश की यह गतिविधियां हल्की हो सकती हैं। हालांकि कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती हैं। इस दौरान पारा सामान्य या सामान्य से कम रह सकता है।

Also Read In English: Rain in Delhi-NCR drops mercury to 30 degrees, pleasant day ahead with more showers likely today

इस सीज़न में दिल्ली और एनसीआर में लम्बे समय से भीषण लू का प्रकोप बना हुआ था। वहीं, 10 जून को दिल्ली का तापमान सबसे अधिक 48 डिग्री दर्ज किया गया। इसके बाद दिल्ली में कल यानि रविवार से लू के प्रकोप से कुछ राहत देखने को मिली है।  बारिश की इन गतिविधियों के कारण लू की जल्द वापसी की संभावना बेहद कम है।

Image Credit: HT

कृपया ध्यान दें: स्काइमेट की वेबसाइट पर उपलब्ध किसी भी सूचना या लेख को प्रसारित या प्रकाशित करने पर साभार: skymetweather.com अवश्य लिखें ।






For accurate weather forecast and updates, download Skymet Weather (Android App | iOS App) App.

Other Latest Stories







latest news

Skymet weather

Download the Skymet App

Our app is available for download so give it a try