Skymet weather

[Hindi] भारत के कई इलाके शीतलहर की चपेट में; दिल्ली, चंडीगढ़, लखनऊ, गया में पारा 10 से नीचे

November 22, 2017 5:19 PM |

Cold wave in north Indiaजम्मू कश्मीर और हिमाचलर प्रदेश में पिछले दिनों की अच्छी बर्फबारी के बाद मैदानी भागों में शीतलहर चल रही है। हरियाणा, पंजाब, राजस्थान सहित गुजरात में भी कुछ स्थानों पर शीतलहर ने शिकंजा कस लिया है। इसके अलावा उत्तर प्रदेश, बिहार और मध्य प्रदेश में भी कई इलाकों में ठंडी हवाओं ने तापमान को 10 डिग्री से नीचे ला पटका है। अगले 2 दिनों तक तापमान में गिरावट जारी रहेगी जिससे इन भागों में शीतलहर जैसे हालात बने रहेंगे।

स्काइमेट के मौसम विशेषज्ञों के अनुसार जम्मू कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में पिछले हफ्ते भर अच्छी बारिश और बर्फबारी दर्ज की गई। इन राज्यों में हिमपात रुकने के बाद से ही उत्तर-पश्चिमी हवाएँ चलना शुरू हुई हैं। इन हवाओं के साथ पहाड़ों की बर्फीली सर्दी भी मैदानी राज्यों तक आ रही और गुजरात तथा मध्य प्रदेश तक प्रभावित हो रहे हैं। अधिकांश इलाकों में पारा सामान्य से नीचे चला गया है। न्यूनतम तापमान में और कमी आने की संभावना है।

बुधवार को उत्तर भारत के मैदानी राज्यों में रिकॉर्ड किया गया न्यूनतम तापमान का विवरण इस टेबल में देख सकते हैं।

Cold wave in northwest India

वरिष्ठ मौसम विशेषज्ञ महेश पालावत का कहना है कि दिल्ली, नोएडा, गाज़ियाबाद, फ़रीदाबाद, गुरुग्राम, चंडीगढ़, हिसार, करनाल, चुरू, सीकर, आगरा, बरेली, लखनऊ, जयपुर में अगले 2 दिनों तक इसी तरह से शीतलहर जैसे हालात बने रहेंगे। पटना में सामान्य से 3 डिग्री नीचे 10.5 डिग्री पारा रहा। ठंडी हवाएँ बिहार और उत्तर प्रदेश के भी सभी भागों में चलती रहेंगी।

[yuzo_related]

अनुमान है कि 25-26 नवंबर से हवा बदलेगी और शीतलहर से कुछ राहत मिलेगी। 26 नवंबर से उत्तर-पश्चिमी सर्द हवाओं की जगह दक्षिण-पूर्वी और दक्षिणी-पश्चिमी हवाएँ चलने की संभावना है, जो अपेक्षाकृत गर्म और आर्द्र होंगी जिससे तापमान में कमी थम जाएगी और सुबह व रात की सर्दी में कमी आएगी।

Image credit: Rediff.com

कृपया ध्यान दें: स्काइमेट की वेबसाइट पर उपलब्ध किसी भी सूचना या लेख को प्रसारित या प्रकाशित करने पर साभार: skymetweather.com अवश्य लिखें।

 

 






For accurate weather forecast and updates, download Skymet Weather (Android App | iOS App) App.

Other Latest Stories







latest news

Skymet weather

Download the Skymet App

Our app is available for download so give it a try