Skymet weather

[Hindi] राजस्थान, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में कई जगहों पर पानी जमा रहा पारा

January 8, 2018 7:21 PM |

Ground frost in Haryanaउत्तर भारत के मैदानी भागों में कोहरा कम हुआ लेकिन शीतलहर ने अपना शिकंजा और कस दिया है। न्यूनतम तापमान कई स्थानों पर 5 डिग्री से नीचे चल रहा है। कुछ स्थानों पर शून्य पर पहुँच गया है पारा। मौसम के इस मिजाज़ में अगले 2-3 दिनों तक बदलाव के आसार फिलहाल नहीं हैं। उत्तर पश्चिमी हवाओं के प्रभाव से शीतलहर ने लोगों को काँपने के लिए मजबूर कर दिया है।

उत्तर पश्चिम भारत के मैदानी राज्यों में कई स्थानों पर रविवार रात और सोमवार की सुबह के समय कड़ाके की ठंडक लोगों ने महसूस की। पूर्वी और उत्तर-पूर्वी राजस्थान, दक्षिणी हरियाणा और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में एक-दो स्थानों पर तापमान पानी जमाने वाले स्तर तक पहुँच गया।

सोमवार की सुबह अलवर मैदानी भागों में सबसे ठंडा स्थान रहा। यहाँ न्यूनतम तापमान 0.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। नारनौल में और सीकर में 0.5 डिग्री और शाहजहाँपुर में 0.9 डिग्री तापमान रिकॉर्ड किया गया है। तापमान में भारी गिरावट के चलते इन भागों में शीतलहर बढ़ गई है।

[yuzo_related]

स्काइमेट के मौसम विशेषज्ञों के अनुसार कोहरा कम होने और आसमान साफ होने के चलते धरती की सतह मध्य रात में तेज़ी से ठंडी होने लगती है जिससे न्यूनतम तापमान तेज़ी से नीचे जाता है। इसमें उत्तर-पश्चिमी ठंडी हवाएँ आग में घी की तरह काम कर रही हैं। प्रमुख ठंडे स्थानों का तापमान नीचे दिए गए चित्र में देख सकते हैं।

Top ten coldest places in India on Jan8

अनुमान है कि पंजाब से लेकर हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तर और उत्तर-पूर्वी राजस्थान तथा उत्तर प्रदेश में अगले 2-3 दिनों तक मध्यम गति से उत्तर-पश्चिमी ठंडी हवाएँ चलेंगी। इन हवाओं के चलते एक ओर जहां दिन में वातावरण साफ होगा और धूप खिलने से दिन के तापमान में वृद्धि होगी वहीं रात के तापमान में और गिरावट देखने को मिल सकती है। न्यूनतम तापमान में कमी के चलते कड़ाके की ठंड से राहत जल्द राहत मिलने की संभावना नहीं है।

Image Credit: The Hindu

कृपया ध्यान दें: स्काइमेट की वेबसाइट पर उपलब्ध किसी भी सूचना या लेख को प्रसारित या प्रकाशित करने पर साभार: skymetweather.com अवश्य लिखें।

 

 






For accurate weather forecast and updates, download Skymet Weather (Android App | iOS App) App.

Other Latest Stories







latest news

Skymet weather

Download the Skymet App

Our app is available for download so give it a try