Skymet weather

[Hindi] मॉनसून 2019: मॉनसून पर गहराये संकट के बादल, अल नीनो हुआ और भी मज़बूत

June 6, 2019 5:16 PM |

MONSOON 2019_ El-Nino Intensifies

इस समय मॉनसून 2019 के लिए एक बड़ा झटका लगा है क्यूंकि इस सप्ताह अल-नीनो का इंडेक्स और मजबूत हुआ है। लगातार तीसरे सप्ताह, भूमध्यरेखीय समुद्र की सतह का तापमान (एसएसटी) न केवल बढ़ा है, बल्कि बहुत बड़े अंतर से बढ़ना अभी भी जारी है। विशेष रूप से, 3.4 नीनो इंडेक्स में बदलाव देखने को मिला है। 27 मई से 3 जून के बीच यह 0.8 डिग्री सेल्सियस से 1 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ गया है। जो कि भारत के लिए चिंता का विषय है।

प्रशांत महासागर में विभिन्न इंडेक्स के वर्तमान मूल्य:

El Nino temperatures

नीनो 3.4 क्षेत्र में समुद्र की सतह का 3 महीनों का औसत तापमान यानी ओशनिक नीनों इंडेक्स 0.8 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना रहा और इसके 0.9 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की व्यापक संभावना है। यह बताता है कि, अल नीनो के जल्द कमज़ोर होने की संभावना नहीं है।

पिछले चार प्रकरणों के लिए तीन माह की अवधि में लिया गया ओएनआई इंडेक्स का औसत मूल्य:

ONI Values

मॉनसून के शुरूआती माह यानि जून में अल नीनो की संभावना 70 से 80 प्रतिशत तक है और मॉनसून के बाकी महीनों में इसकी संभावना 55 से 60 प्रतिशत है। इसका यह कि अल नीनो के उच्च मूल्यों को बनाए रखने के लिए समुद्र की स्थिति अनुकूल है। मॉनसून महीने यानि जून से सितंबर के बीच समुद्र की सतह का तापमान (एसएसटी) थ्रेशहोल्ड वैल्यू से अधिक रहेगा।

El Nino model output

मौसम जानकारों के अनुसार, अब स्थिति काफी गंभीर हो गई है क्योंकि मॉनसून 2019 लगभग शुरू हो गया है। हालांकि भारतीय मुख्य भूमि पर अभी तक शुरुआत नहीं हुई है। जून महीने की शुरुआत के लिए स्थिति उतनी अच्छी नहीं है। मौसम मॉडल संकेत दे रहे हैं कि 77 प्रतिशत की वर्षा के साथ बहुत कम बारिश होने की संभावना है।

मॉनसून 2019 की शुरुआत बहुत शक्तिशाली होने की संभावना नहीं है। कुल मिलाकर, स्काईमेट का अनुमान है कि शुरुआती प्रगति के बाद रफ़्तार सुस्त होने की उम्मीद है।

मार्च, अप्रैल और मई के दौरान अल-नीनो का प्रदर्शन:

मार्च का महीना काफी गर्म था, जिसमें निनो इंडेक्स में तेजी का रुख दिखा। 0.5 डिग्री सेल्सियस थ्रेशहोल्ड वैल्यू की तुलना में एस एस टी काफी ऊपर था। 3.4 नीनो इंडेक्स 1 - 1.1 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा।

El Nino temperatures for March

अप्रैल में तापमान में गिरावट देखी गई, जिसमें यह संकेत दिया गया कि अल नीनो कमज़ोर होना शुरू कर दिया है। 3.4 नीनो इंडेक्स में तापमान पूरे महीने में 0.8 से 0.9 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा।

El Nino temperatures in April

मई महीने के दौरान तापमान में काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिला। 13 मई को 0.5 डिग्री सेल्सियस पर रहा जबकि उसके बाद फिर बढ़ोतरी देखी गयी।

El Nino temperatures for May

Image Credit:Times of India

कृपया ध्यान दें: स्काइमेट की वेबसाइट पर उपलब्ध किसी भी सूचना या लेख को प्रसारित या प्रकाशित करने पर साभार: skymetweather.com अवश्य लिखें।






For accurate weather forecast and updates, download Skymet Weather (Android App | iOS App) App.

Other Latest Stories







latest news

Skymet weather

Download the Skymet App

Our app is available for download so give it a try