Skymet weather

[Hindi] मॉनसून 2019: ओडिशा में अगले 24 - 48 घंटों में हो सकता है मॉनसून का आगमन

June 15, 2019 10:42 AM |

Odisha Monsoon 2019

पिछले कई दिनों से ओडिशा के अधिकांश इलाकों में रुक- रुक कर बारिश की गतिविधियां जारी हैं। हालांकि, अभी तक कोई भी व्यापक बारिश या गरज की गतिविधियाँ नहीं देखी गई है। इसके अलावा ओडिशा के तटीय भागों में अलग-अलग स्थानों पर छिटपुट बारिश हो रही है। साथ ही, राज्य के आंतरिक भागों में भी एक-दो स्थानों पर बारिश दर्ज की गयी है।

स्काइमेट के मौसम जानकारों का अनुमान है कि, ओडिशा में बारिश और बढ़ेगी और इसके साथ ही ज्यादातर हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। जबकि, एक-दो स्थानों पर भारी बारिश भी देखी जा सकती है।

इन बारिश का कारण, अरब सागर से चलने वाली दक्षिण-पश्चिमी हवाएँ हैं जो देश के मध्य भागों सहित ओडिशा तक पहुँच रही हैं। इसके अलावा, उत्तरी शुष्क हवाएँ भी राज्य में पहुँच रही हैं।

ओडिशा और उससे सटे आसपास के क्षेत्रों में यह दोनों विपरीत हवाएं एक साथ मिलेंगी। इसके अलावा, एक ट्रफ रेखा भी पूर्वोत्तर भारत से लेकर ओडिशा के तटीय भागों तक फैली हुई है। इन मौसम प्रणालियों के कारण राज्य में बारिश की गतिविधियों में वृद्धि होगी और अगले तीन से चार दिनों तक बारिश में वृद्धि की उम्मीद है।

स्काइमेट के मुताबिक, मॉनसून अब ओडिशा में दस्तक देने वाला है। संभावना है कि, मॉनसून का अगले 24 से 48 घंटों में ओडिशा के भागों में खासकर दक्षिणी तटीय ओडिशा में आगमन होने वाला है।

Also Read In English: Monsoon to reach Odisha in the next 24 to 48 hours

ओडिशा में मौसम शुष्क होने की कोई संभावना नहीं है। ओडिशा में अलग-अलग तीव्रता के साथ बारिश की गतिविधियां जारी रहेगी। हालांकि, अगले दो से तीन दिनों तक इसकी तीव्रता अधिक रहेगी। इसके बाद, बारिश की गतिविधियों में मामूली गिरावट देखी जा सकती है।

आमतौर पर, ओडिशा में 10 जून के आसपास मॉनसून का आगमन हो जाता है लेकिन Monsoon 2019: In Odisha Onset of Monsoon is likely in next 24-48 hoursइस बार केरल में एक सप्ताह की देरी से हुए आगमन के कारण मॉनसून में देरी देखी जा रही है। स्काइमेट के अनुसार, अगले 24 से 48 घंटों में ओडिशा के दक्षिणी तटीय ओडिशा में आगमन होने की उम्मीद है। आगामी मॉनसून के कारण राज्य में एक बार फिर से राज्य में अच्छी बारिश दिखेगी।

Image Credit: Scroll.in

कृपया ध्यान दें: स्काइमेट की वेबसाइट पर उपलब्ध किसी भी सूचना या लेख को प्रसारित या प्रकाशित करने पर साभार: skymetweather.com अवश्य लिखें ।






For accurate weather forecast and updates, download Skymet Weather (Android App | iOS App) App.

Other Latest Stories







latest news

Skymet weather

Download the Skymet App

Our app is available for download so give it a try