Skymet weather

[Hindi] केरल की सीमा पर मॉनसून

June 4, 2015 5:29 PM |

monsoon-keralaप्री-मॉनसूनी बारिश के चलते तापमान नीचे आया है और गर्मी से राहत मिली है, साथ ही इससे अगले 48 घंटों में मॉनसून के केरल पहुँचने के सकारात्मक संकेत मिलने शुरू हो गए हैं।

यह भी पढ़ें : 2015 में सामान्य मॉनसून पर सीईओ के विचार

अगले दो दिनों के बीच मॉनसून कभी भी पहुँच सकता है। केरल और इससे सटे लक्षद्वीप पर बन रहे बादल और बारिश की गतिविधियां इसके आगे बढ़ने के अनुकूल संकेत दे रहे हैं। भारत जैसी वर्षा आधारित कृषि अर्थव्यवस्था के लिए मॉनसून जीवन रेखा की तरह है, जो इस समय भारत के मुहाने पर है और केरल को भीगोने के लिए आतुर दिख रहा है।

स्काइमेट के अनुसार उन भागों में बीते 24 घंटों के दौरान हल्के से मध्यम बारिश दर्ज की गई है जो मॉनसून के आगे बढ़ने का अनुमान लगाने के लिए महत्वपूर्ण हैं।
उदाहरण के लिए पिछले 24 घंटों में केरल के पुनालूर में 59 मिली और त्रिवेन्द्रम में 30 मिमी वर्षा दर्ज की गई है। बीते 24 घंटों के दौरान ही कुछ अन्य भागों में भी बारिश दर्ज की गई हैं, विवरण नीचे दी गई सारणी में है:

Rain in Kerala 04.06.2015

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

कई जगहों पर बारिश होने के कारण केरल के भागों में पारा नीचे आया है। तिरुवनन्तपुरम में एक दिन पहले तापमान 25.7 डिग्री था जो 4 जून को 2 डिग्री घटकर 23.8 डिग्री सेल्सियस पर आ गया। अलपुझा में 4 जून को 25.2 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया जो 3 जून को 26.4 डिग्री था।

मॉनसून पर एक नज़र
केरल में जहां पिछले कुछ दिनों से कम बारिश हो रही थी वहीं बीते 24 घंटों में वर्षा की गतिविधि बढ़ गई है। अगले दो दिनों में बारिश और बढ़ेगी, केरल तथा आसपास के भागों में अधिक वर्षा की बौछारें भिगो सकती हैं। दिन पर दिन केरल में अधिकांश जगहों पर बारिश होगी जो इस बात का प्रमाण है कि प्रतीक्षारत भारत में मॉनसून जल्द ही दस्तक देगा।

मॉनसून से जुड़ी और अधिक जानकारी के लिए यहाँ क्लिक करें

Image Credit : harshs08.blogspot.com

 






For accurate weather forecast and updates, download Skymet Weather (Android App | iOS App) App.

Other Latest Stories







latest news

Skymet weather

Download the Skymet App

Our app is available for download so give it a try