Skymet weather

[Hindi] पूर्वी भारत में अगले 3 दिनों के दौरान मानसून कमजोर रहेगा

August 15, 2022 2:52 PM |

1 जून से 14 अगस्त के बीच देश में मानसून की बारिश सामान्य से 8% अधिक है। पूर्वी और उत्तर-पूर्वी के अलावा देश के सभी राज्य सामान्य या सामान्य से अधिक बारिश प्राप्त कर चुके हैं। अब तक पूर्वी उत्तर प्रदेश को सामान्य से 46% कम, झारखंड और बिहार को सामान्य से 39% कम, और गंगेय पश्चिम बंगाल को सामान से 38% कम वर्षा मिली है।

उत्तरी छत्तीसगढ़ के ऊपर एक डिप्रेशन बना हुआ है जो पश्चिम उत्तर पश्चिम दिशा में आगे बढ़ेगा। अगले दो-तीन दिन पूर्वी उत्तर प्रदेश तथा बिहार के अधिकांश भागों का मौसम लगभग शुष्क बना रहेगा। 17 और 18 को गंगेय पश्चिम बंगाल तथा झारखंड में कई स्थानों पर बारिश की गतिविधियां शुरू हो सकती हैं। बिहार और पूर्वी उत्तर प्रदेश में भी हल्की बारिश होने की संभावना है। परंतु बिहार और पूर्वी उत्तर प्रदेश में बारिश अपेक्षाकृत कम होगी।

परंतु हमारे अनुमान से अगले सप्ताह में होने वाली बारिश की गतिविधियां काफी हद तक किसानों को फायदा पहुंचा सकती हैं। हालांकि आगामी बारिश अभी तक की कमी को पूरा नहीं कर पाएगी। परंतु यह निश्चित है कि अब पूर्वी भारत लंबे समय तक शुष्क मौसम नहीं देखेगा। अगले आठ 10 दिनों के हल्की बारिश तथा बीच-बीच में बारिश होने का अनुमान है।






For accurate weather forecast and updates, download Skymet Weather (Android App | iOS App) App.

Other Latest Stories







latest news

Skymet weather

Download the Skymet App

Our app is available for download so give it a try